मुंबई: फोर्ट इलाके में इमारत का हिस्सा गिरा, मलबे में पांच से ज्यादा लोगों के दबने की आशंका
दक्षिणी मुंबई स्थित आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। फोर्ट इलाके में एक पांच मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया। हालांकि, 40 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं कुछ लोगों के दबने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
विस्तार
बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। फोर्ट इलाके में बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने की घटना सामने आई है। हालांकि अभी तक किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 40 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। वहीं कम से कम 6 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, पांच मंजिला इमारत दक्षिण मुंबई स्थित फोर्ट इलाके में था। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
Maharashtra: A portion of a building collapsed in the Fort area of Mumbai.
"At least 40 people have been rescued. No injuries reported so far. Rescue operation underway," say Police pic.twitter.com/9V2dF7kEs0— ANI (@ANI) June 25, 2021विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि इमारत पुरानी है और इसके अंदरुनी हिस्सों में मरम्मत का काम चल रहा था। इमारत के तीसरी और चौथी मंजिल के स्लैब्स गिर गए। उन्हें सही सलामत बिल्डिंग से निकाला गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।