{"_id":"601d917a8ebc3e26bb5cac71","slug":"a-person-killed-by-fire-to-a-26-year-old-girl-and-her-mother-later-committed-suicide-herself-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु : शख्स ने 26 वर्षीय युवती और उसकी मां को लगाई आग, बाद में खुद कर ली आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु : शख्स ने 26 वर्षीय युवती और उसकी मां को लगाई आग, बाद में खुद कर ली आत्महत्या
Sat, 06 Feb 2021 12:20 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को 26 वर्षीय एक युवती और उसकी मां को कथित तौर पर आग लगाकर मार डाला और बाद में खुद को आग लगाकर अपनी जान भी दे दी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भूपलान उर्फ सतीश अनुबंध पर तकनीशियन के रूप में काम करता था और बताया जाता है कि युवती के साथ सात साल से उसके प्रेम संबंध थे। उन्होंने बताया कि आज सुबह कोरुक्कुपेट में अनंतानयागी स्थित युवती के घर में घुसकर 31 वर्षीय भूपलान ने युवती और उसकी 45 वर्षीय मां को आग लगा दी तथा फिर खुद को भी आग लगा ली।
विज्ञापन
चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने तीन झुलसे शव बरामद किए। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, यह पता चलने पर कि महिला की शादी होने वाली है, भूपलान केरोसीन का डब्बा लेकर उसके घर पहुंचा और घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन