फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A person died during a music show in Mumbai Police raided a party in Pune and seized narcotics

महाराष्ट्र: मुंबई में शराब पीने से शख्स की मौत; पुणे में पुलिस ने पार्टी से लाखों का नशीला पदार्थ किया बरामद

Sun, 07 Jun 2026 11:59 AM IST
अमन तिवारी पीटीआई, मुंबई/पुणे
पीटीआई, मुंबई/पुणे Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:59 AM IST
सार

मुंबई के म्यूजिक शो के दौरान कथित तौर पर ज्यादा शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला का इलाज जारी है। वहीं पुणे पुलिस ने देर रात एक पार्टी में छापा मारकर शराब, गांजा और अन्य प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है।

विज्ञापन
A person died during a music show in Mumbai Police raided a party in Pune and seized narcotics
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई और पुणे में आयोजित म्यूजिक कार्यक्रम और एक अन्य पार्टी में बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। मुंबई के वर्ली इलाके में एक म्यूजिक शो के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पुणे में पुलिस ने देर रात चल रही एक पार्टी पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और शराब बरामद की है।
विज्ञापन


म्यूजिक शो के दौरान एक शख्स की मौत
मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई (NSCI) डोम में 'क्लांगकुएन्स्टलर ऑल नाइट लॉन्ग' म्यूजिक शो का आयोजन हुआ था। ताड़देव पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के इस कार्यक्रम में शामिल एक 35 वर्षीय व्यक्ति और एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों कार्यक्रम में डांस कर रहे थे और उन्होंने कथित तौर पर कॉकटेल सहित बहुत ज्यादा शराब पी ली थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


महिला का इलाज अभी चल रहा है और उसकी हालत में सुधार है। पुलिस को शुरुआती जांच में डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) मौत की वजह लग रही है, लेकिन असली कारण पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। इसी साल अप्रैल में गोरेगांव के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में भी दो छात्रों की ड्रग ओवरडोज से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में पुलिस का छापा लाखों का नशीला पदार्थ जब्त
दूसरी तरफ, पुणे के लोनीकंद पुलिस स्टेशन के तहत तुलापुर गांव में रविवार तड़के करीब 2:30 बजे पुलिस ने एक बड़ी पार्टी पर छापा मारा। इस पार्टी में 156 लोग मौजूद थे, जिनमें 107 पुरुष और 49 महिलाएं शामिल थीं। इनमें से तीन लोग 21 साल से कम उम्र के थे। पुलिस ने मौके से तीन ग्राम गांजा, प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर के तीन पॉट और 9.22 लाख रुपये की शराब जब्त की। जब्त किए गए कुल सामान की कीमत करीब 85 लाख रुपये आंकी गई है।


ये भी पढ़ें: DMK-Congress Row: चिदंबरम का बड़ा दावा- डीएमके को जानकारी देने के बाद ही कांग्रेस ने TVK को दिया था

पुलिस ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए शराब का परमिट केवल छह जून की रात 11:30 बजे तक ही था, लेकिन पार्टी इसके बाद भी जारी रही। पुलिस ने इस मामले में 'ब्लेज एंटरटेनमेंट' के ऐमन शेख और 'स्टार लाइट एंटरटेनमेंट' के यश चौधरी को मुख्य आयोजक के रूप में पहचाना है। इस छापेमारी को 15 अधिकारियों और 65 कांस्टेबलों की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अब इन दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed