{"_id":"5bb33ecc867a557f0e719fd1","slug":"a-modern-toilet-worth-rs-9-lakh-has-been-constructed-in-marine-drive-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के पॉश इलाके मरीन ड्राइव में बना 90 लाख रुपये का आधुनिक शौचालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई के पॉश इलाके मरीन ड्राइव में बना 90 लाख रुपये का आधुनिक शौचालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 02 Oct 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
मुंबई के मरीन ड्राइव में बना आधुनिक शौचालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के मशहूर और पॉश इलाके मरीन ड्राइव में अब सैर करने वालों को सार्वजनिक सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मरीन ड्राइव में एक आधुनिक शौचालय बनाया गया है जिसमें पानी की बर्बादी को भी रोक दिया गया है।
मरीन ड्राइव में सौर पैनल और जल संरक्षित करने वाली निर्वात प्रौद्योगिकी से सुसज्जित एक शानदार पर्यावरणोन्मुखी सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शौचालय का निर्माण 90 लाख रुपये में किया गया है। इस शौचालय से जॉगिंग करने वाले लोगों और साइकिल सवारों के साथ आम लोगों को मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि उपयोक्ताओं को सेवा के लिए शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। शिवसेना की युवा शाखा के नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को यहां छह ब्लॉक के शौचालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस शौचालय का निर्माण मिश्र-धातु निर्माता प्रमुख कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील, समाटेक कंपनी की सामाजिक विकास शाखा समाटेक फाउंडेशन, और नरीमन प्वाइंट चर्चगेट सिटिजंस एसोसिएशन ने मिल कर किया है।
जेएसडब्ल्यू के एक अधिकारी ने बताया कि एक शौचालय में आमतौर पर एक बार फ्लश के लिए आठ लीटर पानी की जरूरत होती है लेकिन इस शौचालय के लिए केवल 800 मिलीलीटर पानी की आवश्यकता होगी। (इनपुट:भाषा)