{"_id":"5e21ea1f8ebc3e4b622dd520","slug":"a-man-arrested-for-posting-obscene-posts-on-facebook-about-the-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के बारे में फेसबुक पर अश्लील पोस्ट डालने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री के बारे में फेसबुक पर अश्लील पोस्ट डालने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार
Fri, 17 Jan 2020 10:38 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के परभणी के एक शख्स को पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यहां से 500 किलोमीटर दूर परभणी के सेलु निवासी प्रशांत दंबाले (28) को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशांत ने फेसबुक पर कथित रूप से एक अश्लील तस्वीर के साथ पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस पोस्ट को कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने देखा, यह तस्वीर बाल पोर्नोग्राफी से संबंधित थी। अधिकारी ने बताया कि आईपी एड्रेस का पता लगा कर पुलिस ने इस संबंध में पहल करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 बी के तहत प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन