{"_id":"591999464f1c1bdc3bf22af5","slug":"a-helicopter-pilot-takes-his-love-for-fast-food-to-new-heights","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पायलट को लगी भूख, तो मैकडोनाल्ड के सामने ही उतार दिया हेलीकॉप्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पायलट को लगी भूख, तो मैकडोनाल्ड के सामने ही उतार दिया हेलीकॉप्टर
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Mon, 15 May 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
पायलट को लगी भूख, तो मैक्डी के सामने ही लैंड करा दिया हेलीकॉप्टर
- फोटो : 9news
आपको भूख लगती है तो आप क्या करते हैं? ज्यादा से ज्यादा कुछ मंगाकर खा लिया। पर अगर आप पॉयलट हों और आपको भूख लगे? ऐसे में आप काम खत्म कर बेस पर जाएंगे, उसके बाद ही कुछ खाएंगे। पर एक ऑस्ट्रेलियन पॉयलट ने तो भूख लगने पर अपना हेलीकॉप्टर मैक्डोनल्ड स्टोर के सामने ही उतार दिया और फास्ट फूड का पैकेट पाते ही हेलीकॉप्टर लेकर उड़ गया।
जी हां, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ये अजीब वाकया हुआ। यहां एक व्यक्ति द्वारा फिल्माए फुटेज में साफ दिख रहा है कि मैक्डोनल्ड स्टोर से निकलकर एक व्यक्ति हेलीकॉप्टर के पास जाता है। उसके पास फास्ट फूड से भरा बैग था। वो व्यक्ति हेलीकॉप्टर के पास जाता और बैग देकर वापस आ जाता है।

Trending Videos
ऑस्ट्रेलियन न्यूज चैनल 9न्यूज ने जारी किया वीडियो
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Getty Images
संबंधित वीडियो ऑस्ट्रेलियन न्यूज चैनल 9न्यूज ने ट्विटर पर जारी किया। देखें..
बहरहाल, जांचकर्ताओं ने वीडियो फुटेज के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है।Was that eat-in, or fly-away? 🚁🍟 #9News pic.twitter.com/Cbm4j0pYyK
— Nine News Australia (@9NewsAUS) May 14, 2017