फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A four storey building collapsed in Andheri area of Mumbai last night in Maharashtra

महाराष्ट्र: मुंबई के अंधेरी इलाके में गिरी चार मंजिला इमारत, छह लोग घायल

Wed, 28 Jul 2021 08:27 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Jul 2021 08:27 AM IST
सार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी इलाके में बीती रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई।

विज्ञापन
A four storey building collapsed in Andheri area of Mumbai last night in Maharashtra
अंधेरी में चार मंजिला इमारत ढही - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी इलाके में मंगलवार बीती रात एक चार मंजिला इमारत गिर गई। इस घटना में  एक दमकलकर्मी समेत छह लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार जुहू गली में सलामी होटल के पास मेहता बाबू चॉल के उत्तर की ओर का एक हिस्सा देर रात करीब साढ़े बारह बजे गिर गया जिसके बाद इसमें कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर 10 अन्य लोग फंसे हुए थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। 

विज्ञापन


घायलों में दमकलकर्मी विश्वास रहाटे (51) को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं पांच अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल अधिकारी ने बताया कि फिलहाल दमकल की चार गाड़ियां मौके पर हैं और नगर निगम एवं पुलिस कर्मियों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed