फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A family reunion that could not happen: Ahmedabad couple was flying to UK to meet son, daughter

विमान हादसे से खुशियां गम में बदली: बेटे ने स्कॉटलैंड में खरीदा था घर, गृह प्रवेश के लिए जा रहे थे माता-पिता

Fri, 13 Jun 2025 06:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Jun 2025 06:12 PM IST
सार

ब्रिटेन में बेटे और बेटी से मिलने जा रहे पिनाकिन शाह व उनकी पत्नी रूपाबेन विमान हादसे के शिकार हो गए। इस घटना के कारण उनके पूरे परिवार का वर्षों बाद एक साथ मिलने का सपना अधूरा रह गया। हादसे के बाद बेटा उनके बेटे ऋषभ और बेटी जानकी भारत लौटे, दोनों गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन
A family reunion that could not happen: Ahmedabad couple was flying to UK to meet son, daughter
अहमदाबाद में विमान हादसा। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अहमदाबाद के पिनाकिन शाह और उनकी पत्नी रूपाबेन बहुत उत्साहित थे। वह ब्रिटेन जा रहे थे, क्योंकि उनके बेटे ऋषभ ने हाल ही में स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में एक नया घर खरीदा था और वहां गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। इस यात्रा की एक और खास बात यह थी कि उन्हें बेटे ऋषभ के साथ उसकी बहन और उसकी दो बेटियों से भी मिलने का मौका मिलना था। पूरा परिवार एक साथ समय बिताने वाला था।

विज्ञापन


लेकिन उनका यह सपना उस समय चकनाचूर हो गया, जब गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह भी इस विमान में सवार थे। इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 241 यात्री शामिल थे। पिनाकिन शाह (62 वर्षीय) अहमदाबाद की एक बक्शे बनाने वाली कंपनी में मैनेजर थे, जबकि रूपाबेन (58 वर्षीय)  एक गृहिणी थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, हादसे की वजहों का हो सकेगा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई से बातचीत में उत्सव शाह (जिनके पिता पिनाकिन शाह के भाई हैं) ने कहा, गुरुवार सुबह मेरे चाचाओं ने उनसे (पिनाकिन) मुलाकात की थी। उन्होंने उन्हें लंदन की उड़ान के लिए शुभकामनाएं दीं। चूंकि वे सभी बुजुर्ग हैं, इसलिए सब उन्हें मिलने गए थे, उन्हें हवाई अड्डे तक छोड़ने नहीं जा सके। 

उत्सव ने बताया कि हवाई अड्डे के बाहर शाह दंपती ने एक साथ मुस्कुराते हुए अपनी फोटो भी खिंचवाई थी। उन्होंने बताया, ऋषभ (30 वर्षीय) ने ग्लासगो में नया घर खरीदा था। पूरा परिवार बहुत उत्साहित था क्योंकि कुवैत में रहने वाली उनकी बहन जानकी भी अपनी दो बेटियों के साथ ब्रिटेन आ रही थीं। चूंकि ऋषभ और जानकी अलग-अलग देशों में रहते हैं, इसलिए परिवार का यूं एक साथ मिलना बहुत दुर्लभ था।

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से मिले PM मोदी, कल विमान हादसे में हो गया था निधन

हादसे के बाद जानकी गुरुवार रात भारत पहुंचीं और शवों की पहचान के लिए अपना डीएनए सैंपल दिया। वहीं ऋषभ शुक्रवार सुबह जल्दी भारत आ गया। उत्सव ने कहा, ऋषभ सदमे में है और बिल्कुल टूट गया है। वह अभी बेहोशी की हालत में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed