फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A diary seized by sit says gauri lankesh was second in the hit list of the attackers

खुलासा: हमलावरों की हिट लिस्ट में दूसरे नंबर पर थीं गौरी लंकेश, पहले नंबर पर था ये मशहूर अभिनेता

Wed, 25 Jul 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 25 Jul 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
A diary seized by sit says gauri lankesh was second in the hit list of the attackers
गौरी लंकेश

गौरी लंकेश हत्याकांड में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की हिट लिस्ट में पत्रकार गौरी लंकेश का नाम दूसरे नंबर पर था, जबकि मशहूर अभिनेता गिरीश कर्नाड इस लिस्ट में पहले नंबर पर थे। इस मामले की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) को एक डायरी मिली है, जिससे ये खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


एसआईटी ने इस डायरी को एक कट्टरपंथी हिंदुत्व ग्रुप से संबंध रखने वाले मुख्य संदिग्ध के पास से बरामद किया है। इस डायरी में दो लिस्ट बनाए गए थे, जिसमें कुल मिलाकर 34 लोगों के नाम दर्ज हैं। इस लिस्ट में ज्यादातर कर्नाटक और महाराष्ट्र के लोगों के नाम दर्ज हैं। डायरी से पता चलता है कि इसे 2016 में तैयार किया गया था। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत उन सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है, जहां के लोगों का नाम इस लिस्ट में दिया गया है। कर्नाटक सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए लिस्ट में शामिल सभी लोगों को सुरक्षा मुहैया करा दी है। अभिनेता गिरीश कर्नाड (जो इस लिस्ट में नंबर एक पर हैं) की सुरक्षा को लेकर भी राज्य सरकार ने कड़े इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने अमोल काले (37) नामक व्यक्ति के पास से कई दस्तावेजों समेत इस डायरी को बरामद किया था। अमोल काले पुणे का बताया जा रहा है। वह हिंदू जनजागृति समिति का पूर्व संयोजक रह चुका है। गौरी लंकेश हत्याकांड में शामिल होने को लेकर अमोल काले को 21 मई को कर्नाटक के दावनगेरे से गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच कर रही एसआईटी का मानना है कि जिस कट्टरपंथी समूह ने गौरी लंकेश की हत्या की थी, ये उनके ऑपरेशन का प्रमुख था। 

बता दें कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गौरी लंकेश हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। एसआईटी के मुताबिक, इस हत्याकांड मामले में गिरफ्तार छठे संदिग्ध परशुराम वाघमारे ने ही पत्रकार गौरी लंकेश को गोली मारी थी।


एसआईटी के विशेष जांच अधिकारी ने बताया कि गौरी लंकेश, तर्कवादी गोविंद पानसरे और एमएम कलबुर्गी की हत्या में एक ही हथियार का प्रयोग किया गया था। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाघमारे ने ही लंकेश को गोली मारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed