{"_id":"6a06a799b3be805c9f08f1c2","slug":"a-bomb-threat-caused-a-major-explosion-on-a-flight-from-frankfurt-to-hyderabad-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Threat: 'फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में होगा धमाका', बम की धमकी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bomb Threat: 'फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में होगा धमाका', बम की धमकी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
Fri, 15 May 2026 10:27 AM IST
Asmita Tripathi
आईएएनएस, हैदराबाद
आईएएनएस, हैदराबाद
Published by: Asmita Tripathi
Updated Fri, 15 May 2026 10:27 AM IST
सार
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के लिए कस्टमर सपोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल मिला। इस धमकी के बाद जैसे ही फ्लाइट के लैंड हुई। उसे तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया और जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
हवाई जहाज को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। जैसे ही फ्लाइट के एयरपोर्ट पर लैंड हुई। उसे आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
ईमेल के जरिए मिला धमकी
यह घटना तब हुई, जब लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट एलएच 754 वी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। उड़ान के दौरान एयरलाइन के कस्टमर सपोर्ट को एक ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि विमान में बम रखा गया है। इसे शमशाबाद पहुंचने से पहले उसे उड़ा दिया जाएगा। जैसे ही यह धमकी वाला मेल सामने आया, तुरंत ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर सीआईएसएफ और एयरपोर्ट सुरक्षा यूनिट तक सभी को अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- NEET-UG: नीट की नई तारीख का एलान, अब 21 जून को देशभर में होगी परीक्षा, पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द हुई थी
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
हालांकि राहत की बात यह रही कि फ्लाइट सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। लैंडिंग के बाद विमान को सीधे आइसोलेशन बे (अलग सुरक्षित क्षेत्र) में ले जाया गया। यहां उसकी बारीकी से जांच शुरू की गई। यात्रियों को भी सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया के तहत उतारा गया और सभी की जांच की गई। शुरुआती जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। ईमेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- TVK: 'हम हिंदुओं के नहीं बल्कि हिंदुत्व के खिलाफ', सनातन धर्म पर उदयनिधि की टिप्पणी पर बोले मंत्री आधव अर्जुन
करोड़ो की विदेशी करेंसी पकड़ी गई
इसी एयरपोर्ट से एक और मामला सामने आया, जो विदेशी मुद्रा की बरामदगी से जुड़ा है। सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री से लगभग 11,85,930 रुपये मूल्य की विदेशी करेंसी पकड़ी गई। यह यात्री सैयद इस्माइल अली बताया जा रहा है, जो शमशाबाद से बैंकॉक जाने की तैयारी में था।
हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
यह करेंसी सामान्य बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ी। जब बैग की जांच की गई, तो उसमें संदिग्ध विदेशी मुद्रा दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत उसे अलग कर लिया गया और यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने पूरी रकम जब्त कर ली है। अब यह जांच की जा रही है कि यह पैसा कहां से आया और इसे बैंकॉक क्यों ले जाया जा रहा था। (इनपुट-आईएएनएस)