फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A big blow to MVA in Maharashtra, former Congress MLA joins BJP; took the supporters along too

Maharashtra: महाराष्ट्र में MVA को करारा झटका, पूर्व कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल; समर्थकों को भी साथ ले गए

Tue, 22 Apr 2025 12:54 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: बशु जैन Updated Tue, 22 Apr 2025 12:54 PM IST
सार

पुणे की भोर विधानसभा सीट से तीन बार जीत हासिल कर चुके संग्राम थोपटे कांग्रेस के दिग्गज नेता अनंतराव थोपटे के बेटे हैं।थोपटे ने पिछले सप्ताह कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। संग्राम थोपटे ने कहा कि मैं एक कट्टर कांग्रेसी था। मैंने पार्टी और महाविकास अघाड़ी के लिए काम किया। लेकिन मेरे काम और निष्ठा को मान्यता नहीं मिली। 

विज्ञापन
A big blow to MVA in Maharashtra, former Congress MLA joins BJP; took the supporters along too
पूर्व कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे। - फोटो : एक्स/@SangramThopate

विस्तार

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को करारा झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे ने भाजपा का दामन थाम लिया है। थोपटे मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने थोपटे का पार्टी में स्वागत किया।

विज्ञापन


पुणे की भोर विधानसभा सीट से तीन बार जीत हासिल कर चुके थोपटे को 2024 के विधानसभा चुनावों में एनसीपी उम्मीदवार शंकर मांडेकर ने हराया था। उनका परिवार कांग्रेस की परंपरा से जुड़ा हुआ है। थोपटे कांग्रेस के दिग्गज नेता अनंतराव थोपटे के बेटे हैं। उनके पिता ने भी भोर सीट से छह बार चुनाव जीता। वे एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार के कट्टर प्रतिद्वंद्वी थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: न्यायपालिका पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते 'सुप्रीम' सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


थोपटे ने पिछले सप्ताह कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। संग्राम थोपटे ने कहा कि मैं एक कट्टर कांग्रेसी था। मैंने पार्टी और महाविकास अघाड़ी के लिए काम किया। लेकिन मेरे काम और निष्ठा को मान्यता नहीं मिली। मेरे पिता और मैंने पार्टी के लिए संघर्ष किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कांग्रेस की विचारधारा जमीनी स्तर तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें: जेपीसी अध्यक्ष पीपी चौधरी बोले- 17 मई से राज्यों का दौरा, जनता से सीधे मांगे जाएंगे सुझाव

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के वफादार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में काम करती है, इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। थोपटे ने कहा कि मैं फडणवीस को कई वर्षों से जानता हूं, लेकिन मैंने कभी भी इस संबंध का राजनीति के लिए इस्तेमाल नहीं किया। अब मैंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

संबंधित वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed