फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A 15-year-old brain dead girl donated her organ in Kolkata 

15 साल की लड़की ने पांच लोगों की खुशियां लौटाई, 14 अगस्त को चली गई थी कोमा में 

Sat, 18 Aug 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sat, 18 Aug 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
A 15-year-old brain dead girl donated her organ in Kolkata 
प्रतीकात्मक तस्वीर

मानसिक रूप से मृत 15 वर्षीय किशोरी ने पांच लोगों की खुशियां लौटा दी है जिन्हें उसने अपने दो गुर्दे, जिगर, आंखें (कॉर्निया) और चमड़ी दान दे दी। सरकार द्वारा संचालित परास्नातक चिकित्सा शिक्षा और शोध संस्थान (आईपीजीएमईआर) के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि संस्थान ने शुक्रवार को मल्लिका मजूमदार को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि सिलिगुड़ी की रहने वाली लड़की को 23 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसे मस्तिष्काघात हुआ था और 14 अगस्त को वह कोमा में चली गई थी।
विज्ञापन


उसके पिता माणिक मजूमदार ने कहा, ‘‘चिकित्सकों ने हमें बताया कि ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद हमारी बेटी का जीवन लौटने की कोई संभावना नहीं है। फिर हमें लगा कि अगर उसके अंगों को दूसरे व्यक्ति में प्रतिरोपित कर दिया जाए तो दूसरे लोगों में वह जिंदा रहेगी। और यही हमारी सबसे बड़ी सांत्वना है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत प्रतिरोपण की राज्य नोडल अधिकारी अदिति किशोर सरकार ने कहा कि मल्लिका की किडनी एसएसकेएम अस्पताल में कल मध्य रात को दो रागियों में सफलतापूर्वक प्रतिरोपित कर दिया गया।


आईपीजीएमईआर के सूत्रों ने बताया कि दो किडनी ममता चक्रवर्ती और संजीव दास में प्रतिरोपित किये गये।लड़की की कॉर्निया को एसएसकेएम के एक रोगी को दान कर दिया गया और उसके चमड़े का एक हिस्सा जले हुए एक रोगी पर लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed