फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   9th incident in 40 days: SpiceJet's Mumbai-Kandla flight aborts take off as caution alert lights up

SpiceJet: मुंबई-कांडला स्पाइसजेट विमान ने नहीं किया टेकऑफ, 40 दिनों में तकनीकी खराबी की नौवीं घटना

Thu, 28 Jul 2022 11:26 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 28 Jul 2022 11:26 PM IST
सार

गुरुवार की घटना पर स्पाइसजेट ने कहा, मुंबई से कांडला के लिए संचालित होने वाले स्पाइसजेट Q400 विमान ने एक चेतावनी के कारण टेक ऑफ नहीं किया।

विज्ञापन
9th incident in 40 days: SpiceJet's Mumbai-Kandla flight aborts take off as caution alert lights up
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

गुरुवार को स्पाइसजेट एयरलाइन के एक और विमान में तकनीकी खराबी का मामला सामने आया। एयरलाइन ने कहा कि मुंबई से गुजरात के कांडला जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान को अलर्ट के बीच मुंबई हवाईअड्डे के रनवे पर टेकऑफ नहीं किया। पिछले 40 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी की यह कम से कम नौवीं घटना है। विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को स्पाइसजेट को सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन सेवा सुनिश्चित करने के लिए आठ सप्ताह के लिए इसकी 50 प्रतिशत से अधिक उड़ानों पर रोक लगा दी है।  

विज्ञापन


डीजीसीए करेगा स्पाइसजेट की अधिक निगरानी 
इन आठ हफ्तों के दौरान नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा एयरलाइन की अधिक निगरानी की जाएगी। हालांकि, एयरलाइन ने कहा कि नियामक के आदेश के कारण कोई उड़ान रद्द नहीं हुई है क्योंकि मौजूदा कम यात्रा सीजन के कारण वह पहले से ही सीमित सेवाओं का संचालन कर रही है। 
विज्ञापन


गुरुवार की घटना पर स्पाइसजेट ने कहा, मुंबई से कांडला के लिए संचालित होने वाले स्पाइसजेट Q400 विमान ने एक चेतावनी के कारण टेक ऑफ नहीं किया। चालक दल ने एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के अनुसार काम किया। विमान वापस लौट आया और सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रूप से उतर गए। इससे पहले 5 जुलाई को एक स्पाइसजेट मालवाहक विमान, जो चीन में चोंगकिंग की ओर जा रहा था, कोलकाता लौट आया क्योंकि पायलटों को उड़ान के बाद एहसास हुआ कि उसका मौसम रडार काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दिन एयरलाइन की दिल्ली-दुबई उड़ान को खराब ईंधन संकेतक के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया था। इसकी कांडला-मुंबई उड़ान के दौरान विंडशील्ड में दरारें आने के कारण मुंबई में लैंडिंग की गई थी। 2 जुलाई को जबलपुर जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट क्रू मेंबर्स द्वारा केबिन में लगभग 5,000 फीट की ऊंचाई पर धुआं देखने के बाद दिल्ली लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed