फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   95th anniversary of Dandi March: PM Modi and these leaders paid tribute to Mahatma Gandhi and its participants

दांडी यात्रा की 95वीं वर्षगांठ: PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, महात्मा गांधी के बलिदान को किया याद

Wed, 12 Mar 2025 10:44 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 10:44 AM IST
सार

ब्रिटिश सरकार के द्वारा भारतीयों पर नमक कर लागने के विरोध में महात्मा गांधी ने 12 मार्च 1930 को दांडी यात्रा निकाला था। आज इस सत्याग्रह की 95 वर्षगांठ है। इस अवसर पर पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हेमंत बिस्वा सरमा समेत कई नेताओं ने इस यात्रा के प्रतिभागियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही गांधी जी के साहस और बलिदान को याद किया। 

विज्ञापन
95th anniversary of Dandi March: PM Modi and these leaders paid tribute to Mahatma Gandhi and its participants
दांडी यात्रा की 95वीं वर्षगांठ - फोटो : एक्स@himantabiswa

विस्तार

आज देशभर में एतिहासिक दांडी यात्रा की 95वीं वर्षगांठ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने महात्मा गांधी के साथ-साथ इस यात्रा के प्रतिभागियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि दांडी यात्रा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था और महात्मा गांधी के नेतृत्व में इसने देशभर में आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता के लिए एक बड़ा आंदोलन शुरू किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि दांडी यात्रा में शामिल सभी लोगों का साहस, बलिदान और सत्य और अहिंसा के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि 
दांडी यात्रा के 95वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी महात्मा गांधी और सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज से 95 साल पहले महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा शुरू किया और ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्ण स्वराज के प्रण को पूरा करने के लिए नमक सत्याग्रह से सविनय अवज्ञा का देशव्यापी आंदोलन एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। बापू के सिद्धांतों को कांग्रेस पार्टी आज भी जी रही है। बापू की सीख और सत्याग्रह आज भी उतने प्रासंगिक हैं जिसने 1930 में थे। खरगे ने कहा कि पदयात्रा कर जन-अधिकारों को सुरक्षित रखना कांग्रेस का ध्येय रहा है और रहेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: USAID में रिकॉर्ड नष्ट करने के आदेश पर विवाद, सरकारी कर्मचारी यूनियनों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमंत बिस्वा सरमा ने दी श्रद्धांजलि
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी दांडी यात्रा की 93वीं वर्षगांठ पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 1930 में आज के दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों द्वारा लगाए गए नमक कर के खिलाफ विरोध करने के लिए दांडी यात्रा की शुरुआत की थी। यह एक साहसिक कदम था, जिसने हजारों लोगों को प्रेरित किया। यह कदम हमेशा अत्याचारियों के खिलाफ सबसे मजबूत विरोध के रूप में याद किया जाएगा।


प्रल्हाद जोशी ने यात्रा को बताया ऐतिहासिक
साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी दांडी यात्रा का सम्मान किया और इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस दिन हम महात्मा गांधी के निडर रुख का सम्मान करते हैं, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ था और जिसने भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की लड़ाई को मजबूत किया।

ये भी पढ़ें:- Gaza Ceasefire: गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण के लिए बातचीत शुरू, इस्राइल-हमास मतभेदों के बावजूद उम्मीदें कायम

एक नजर दांडी यात्रा पर
नमक सत्याग्रह के नाम से जाना जाने वाला दांडी यात्रा को महात्मा गांधी द्वारा 12 मार्च 1930 को शुरू किया गया था। यह यात्रा साबरमती आश्रम, अहमदाबाद से शुरू होकर गुजरात के दांडी गांव तक गया। इसका उद्देश्य ब्रिटिश सरकार द्वारा लगाए गए नमक कर का विरोध करना था, जो भारत के किसानों के लिए अत्याचार था। गांधीजी का मानना था कि नमक जैसे सामान्य और आवश्यक वस्तु पर कर लगाना भारतीयों की स्वतंत्रता पर हमला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed