फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   90th year of Mumbai Lalbaugcha Raja devotees got first darshan of this year Ganesh idol Video

Video: मुंबई के 'लालबागच्या राजा' का 90वां साल, श्रद्धालुओं को मिले इस साल की गणेश प्रतिमा के प्रथम दर्शन

Fri, 15 Sep 2023 08:56 PM IST
शैलजा श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शैलजा श्रीवास्तव Updated Fri, 15 Sep 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
90th year of Mumbai Lalbaugcha Raja devotees got first darshan of this year Ganesh idol Video
लालबागच्या राजा - फोटो : लालबागच्या राजा
मुंबई में गणेशोत्सव की शुरुआत से पहले 'लालबागच्या राजा' गणपति के प्रथम दर्शन शुक्रवार को श्रद्धालुओं को मिल गए। इस वर्ष की प्रतिमा को श्रद्धालुओं के सामने लाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इसके लिए लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्यवस्था की गई थी। लाल बाग के राजा का यह 90वां साल है। इससे पहले, चार जुलाई को ही लाल बाग के राजा के गणेशोत्सव मंडप का पूजन किया गया था। इस बार गणेश उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलेगा और 28 सितंबर को गणेश उत्सव का समापन हो जाएगा। मुंबई में लालबाग के राजा का मंडल सबसे लोकप्रिय गणेश मंडल माना जाता है। कई सेलिब्रिटी यहां आकर भगवान गणपति के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन

 
पिछले साल आया था इतना चढ़ावा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लालबागचा राजा मंडल के अनुसार, बीते साल पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश चढ़ावे के रूप में मिला था। इसके अलावा पांच किलो से ज्यादा सोने के आभूषण, 60 किलो 341 ग्राम चांदी, एक बाइक भी चढ़ावे में मिली थी। मुंबई और महाराष्ट्र में लालबाग के राजा का काफी महत्व है और यहां गणपति बप्पा के दर्शनों के लिए लोग देश के कोने-कोने से आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या से पहले नितिन देसाई ने डिजाइन किया था पंडाल 
मशहूर डिजाइन निर्देशक नितिन देसाई ने ही लालबाग के राजा का पंडाल डिजाइन किया था। बता दें कि नितिन देसाई ने बीते दिनों अपने स्टूडियो में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। नितिन देसाई ने अपनी मौत से कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर पंडाल के डिजाइन की कुछ तस्वीरें साझा भी की थीं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed