{"_id":"607f51b68ebc3e8dc314bab7","slug":"90-railway-drivers-corona-infected-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: रेलवे के 90 ड्राइवर कोरोना संक्रमित, ट्रेनों का संचालन प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: रेलवे के 90 ड्राइवर कोरोना संक्रमित, ट्रेनों का संचालन प्रभावित
Wed, 21 Apr 2021 03:42 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Apr 2021 03:42 AM IST
सार
- नॉन पीक आवर्स की ट्रेनों को रद्द किया गया है ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में अब रेलवे कर्मचारी भी आने लगे हैं। इसके चलते ट्रेन संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पूर्वी रेलवे ने मंगलवार को बताया कि 90 ड्राइवरों और गार्ड के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उसने अभी तक सियालदह संभाग की 56 लोकल ट्रेनें रद्द की हैं।
विज्ञापन
पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया, स्थिति बहुत गंभीर है। कोरोना के कारण 90 ड्राइवर और गार्ड ड्यूटी पर आने में अक्षम हैं। हमें 56 लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं ताकि मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा पर असर ना पड़े। तक हावड़ा संभाग की ट्रेनें रद्द करने पर कोई फैसला नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, जहां तक संभव है ‘नॉन पीक आवर्स’ (ऐसा समय जब भीड़ कम होती है) की ट्रेनों को रद्द किया गया है ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। पश्चिम बंगाल में कोरोना के कारण सात महीने से ज्यादा वक्त तक बंद रहने के बाद 11 नवंबर, 2020 से लोकल ट्रेन सेवा बहाल की गई थी।
विज्ञापन