{"_id":"66a10a624274f6c451093e53","slug":"9-villagers-face-breathing-trouble-after-gas-leak-at-ratnagiri-chemical-unit-1-of-them-hospitalised-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: केमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव से ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत, दोषियों पर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: केमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव से ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत, दोषियों पर कार्रवाई की चेतावनी
Wed, 24 Jul 2024 07:36 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:36 PM IST
सार
अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार की शाम को एक्सेल कंपनी में गैस रिसाव की खबर सामने आई थी। यह कंपनी रत्नागिरि जिले की खेद तालुका स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) इलाके में स्थित है
विज्ञापन
चिकित्सक (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में केमिकल फैक्टरी में गैस का रिसाव होने से पास में ही स्थित एक गांव के नौ ग्रामीणों को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इनमें से एक ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एक्सेल कंपनी में गैस का रिसाव
इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार की शाम को एक्सेल केमिकल कंपनी में गैस रिसाव की खबर सामने आई थी। यह कंपनी रत्नागिरि जिले की खेद तालुका स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) इलाके में स्थित है।
विज्ञापन
तलारेवाड़ी गांव के नौ ग्रामीणों की हालत बिगड़ी
अधिकारी ने बताया कि एमआईडीसी के पास स्थित तलारेवाड़ी गांव के नौ ग्रामीणों को सांस में तकलीफ महसूस हुई। इनमें अधिकर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। इन सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
गैस लीक होने की वजह क्या है? इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। अधिकारी ने कहा, ‘स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नौ में से आठ ग्रामीणों को घर जाने दिया गया। इसके अलावा एक ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ अधिकारी ने यह भी कहा कि अभी तक गैस लीक होने की वजहों का पता नहीं चला है। उन्होंने आगे कहा कि गैस लीक की वजहों को जानने के लिए जांच जारी है और जांच में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।