फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   9 new Vande Bharat trains will start simultaneously on 24th September, PM Modi will flag off know their route

वंदे भारत: 24 सितंबर को एक साथ शुरु होंगी नौ नई वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानें इनके रूट

Fri, 22 Sep 2023 07:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 22 Sep 2023 07:19 PM IST
सार

रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इन सभी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं। इन नौ वंदे भारत में नए स्वरूप वाली वंदे भारत यानी ऑरेंज रंग की ट्रेन भी शामिल है।

विज्ञापन
9 new Vande Bharat trains will start simultaneously on 24th September, PM Modi will flag off know their route
वंदे भारत एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : PTI

विस्तार

देश को आने वाले दिनों में एक साथ नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है। ये पहली बार होगा तब इतनी संख्या में वंदे भारत ट्रेन अलग अलग राज्यों से रवाना होगा। प्रधानमंत्री मोदी इन सभी ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन नौ वंदे भारत को मिलकर संचालित होने के बाद वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 33 पहुंच जाएगी। रेलवे करीब दो महीने बाद वंदे भारत का उद्घाटन करने जा रहा है।  

विज्ञापन


रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इन सभी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं। इन नौ वंदे भारत में नए स्वरूप वाली वंदे भारत यानी ऑरेंज रंग की ट्रेन भी शामिल है। पहली नए कलेवर वाली वंदे भारत कासरगोड से त्रिवेंद्रम के बीच चलाई जा सकती है। इसके अलावा आठ वंदेभारत नीले रंग वाली ही होंगी।
विज्ञापन


मौजूदा परिस्थिति में 23 वंदे भारत का सफल संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों से चल रही हैं। हालांकि पूर्वोत्तर में असम से भी वंदे भारत का संचालन हो रहा है। अब तक कुल 35 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर आ चुकी हैं। जिसमें से 33 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है, दो ट्रेन सेट रिजर्व में रखे गए हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर इनको इस्तेमाल किया जा सके और वंदे भारत की सेवा बाधित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर चलने की है तैयारी
24 सितंबर को चलने वाली वंदे भारत कासरगोड से त्रिवेंद्रम, जयपुर से उदयपुर, पटना से हावड़ा, रांची से हावड़ा, हैदराबाद से बेंगलुरु, चेन्नई से तिरुनेलवेली, इंदौर से जयपुर, पुरी से राउरकेला, विजयवाड़ा से चेन्नई, जामनगर से अहमदाबाद के बीच चलेंगी।

अभी इन रूटों पर भी चल रही हैं
देश की पहली वंदे भारत ट्रेन सबसे नई दिल्ली से भगवान शिव की नगरी काशी के बीच चली। यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गई। वहीं, दूसरी ट्रेन को भी धार्मिक नगरी से जोड़ा गया और यह ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली।

तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गई, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गई। पांचवीं वंदे भारत को चेन्नई से मैसूर के बीच चलाया गया। छठीं वंदे भारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चली। इसी तरह सातवीं वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी, आठवीं वंदे भारत सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम के बीच, नौंवी मुंबई से सोलापुर के बीच शुरू हुई।


जबकि 10 वीं मुंबई से शिरडी, 11वीं रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) से निजामुद्दीन, 12वीं, 13वीं सिकंदराबाद से तिरुपति व चेन्नई से कोयंबतूर, 14वीं दिल्ली से अजमेर, 15वीं तिरुवनंतपुरम से कासरगोड, 16वीं भुवनेश्वर से हावड़ा, 17वीं ट्रेन दिल्ली से देहरादून, 18वीं न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी से शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed