फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   9 hidden camera found in Tamil Nadu hostel, know how to protect yourself

यहां महिला हॉस्टल में मिले 9 गुप्त कैमरे, बिजली के सॉकेट से लेकर बल्ब तक में छिपे थे

Wed, 05 Dec 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Wed, 05 Dec 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
9 hidden camera found in Tamil Nadu hostel, know how to protect yourself
आरोपी संपथ राज

तमिलनाडु के अदम्बक्कम स्थित महिला हॉस्टल में कई गुप्त कैमरे पाए गए हैं। यहां किराए पर कमरा लेने वाली महिलाएं इस बात से बिल्कुल अंजान थीं कि गुप्त तरीके से उन्हें कैमरे में कैद किया जा रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि ये कैमरे बाथरूम के प्लग सॉकेट में भी लगाए गए थे। यह हॉस्टल संपथ राज (48) द्वारा चलाया जाता है। अभी तक यहां 9 हिडन कैमरे मिले हैं। 


loader

तमिलनाडु के अदम्बक्कम स्थित महिला हॉस्टल में कई गुप्त कैमरे पाए गए हैं। यहां किराए पर कमरा लेने वाली महिलाएं इस बात से बिल्कुल अंजान थीं कि गुप्त तरीके से उन्हें कैमरे में कैद किया जा रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि ये कैमरे बाथरूम के प्लग सॉकेट में भी लगाए गए थे। यह हॉस्टल संपथ राज (48) द्वारा चलाया जाता है। अभी तक यहां 9 हिडन कैमरे मिले हैं। 

आरोपी ने हॉस्टल में कैमरे न केवल बाथरूम के सॉकेट में बल्कि बल्ब, हैंगर तक में लगाए थे। उसने अपने हाथों की घड़ी तक में हिडन कैमरा लगाया था। महिलाओं का कहना है कि संपथ आए दिन उनके कमरों में आया करता था, वह अपनी काली और लाल घड़ी से उनकी फिल्मिंग करता था। 

केंद्रीय अपराध शाखा द्वारा दायर भूमि अधिग्रहण मामले में आरोपी संपथ ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को किराए पर घर देने के लिए विज्ञापन निकाला था। नवंबर के पहले महीने में 6 महिलाओं ने तीन कमरे किराए पर लिए। संपथ ने एक अन्य व्यक्ति से किराए पर घर लिया था और महिलाओं से कहा कि वह अपने परिवार के साथ कहीं जाने वाला है। लेकिन महिलाओं को उसने वही मकान किराए पर दे दिया और उनके आने से पहले कैमरे लगा दिए। वहीं जिस व्यक्ति के बारे में उसने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ चला जाएगा, वह कहीं नहीं गया। वह भी उसी बिल्डिंग में रह रहा था। 

पुलिस का कहना है कि संपथ इंजीनियर है तो उसे पता था कि कैमरे किस प्रकार लगाए जाएं ताकि किसी को उनके बारे में पता न चले। उसने साउंड एक्टिवेट वाले कैमरे बाथरूम में लगाए थे। जैसे ही बाथरूम में पानी और खिड़की की आवाज आती तो वह फिल्मिंग शुरू कर देते। पुलिस का कहना है कि बाथरूम में लगे कैमरे एक्टिव हैं लेकिन कोई फुटेज रिकॉर्ड नहीं की गई है।

पुलिस ने कहा कि संपथ नकली चाबी की सहायता से फ्लैट के अंदर जाता था। वह उस वक्त जाता था जब वहां कोई नहीं होता था। वहां जाकर वह फुटेज एकत्रित करता और अपने फोन या फिर लैपटॉप में उन्हें ट्रांसफर करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे बचाएं खुद को-

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
- कमरे में रखी हर चीज की जांच करें, पायदान और चटाई की भी।

- हर वो चीज देखें जो अलग लगे जैसे फूलों का गुलदस्ता, फोटोफ्रेम और कमरे में लगी अन्य तस्वीरें।

- फूलों के गुलदस्ते के अंदर देखें और ऐसी जगहों की भी जांच करें जहां माइक्रोफोन ट्रांसमीटर छिपाया जा सकता हो।

- संबंधित जगह पर लगी सभी तारों की भी जांच करें।

- कमरे की लाइट बंद करके देखें कि कहीं कुछ चमक न रहा हो, जैसे कोई लाइट क्योंकि वह कैमरे की लाइट भी हो सकती है। 

- संबंधित जगह पर ध्यान से सुनें कि कहीं से कोई आवाज न आ रही हो।

- लाइट बंद करके कमरे में लगे शीशों की जांच टॉर्च की सहायता से करें। इससे शीशे के पीछे छिपे कैमरे दिख जाते हैं।

- फ्लैश लाइट से भी देखें कि कहीं कोई लाइट रिफ्लेक्ट तो नहीं हो रही।

- आरएफ सिग्नल डिटेक्टर और बग डिटेक्टर की सहायता से भी परिसर की जांच करें।

- अलमारियों और खिड़की के ऊपर की जगहों की भी जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed