फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   9 crew members stranded on Indian fishing boat off Gujarat Coast rescued

Gujarat: गुजरात तट के पास नौका में फंसे चालक दल के नौ सदस्य, भारतीय तटरक्षक बल ने बचाया

Tue, 30 May 2023 03:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 May 2023 03:54 PM IST
सार

मछली पकड़ने वाली एक नौका के चालक दल के नौ सदस्य इंजन में खराबी आने के कारण समुद्र में फंसे। भारतीय तटरक्षक बल ने उन्हें बचाया। 

विज्ञापन
9 crew members stranded on Indian fishing boat off Gujarat Coast rescued
Indian Coast Guard - फोटो : Twitter/IndianCoastGuard

विस्तार

गुजरात तट के पास इंजन में खराबी आने के कारण मछली पकड़ने वाली एक नांव के नौ सदस्य समुद्र के बीच फंस गए थे। बाद भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने उन्हें बचा लिया। समुद्री एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


तटरक्षक बल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गश्त पर निकले आईसीजी जहाज 'शूर' को 27 मई की रात को नौका और उसके चालक दल को जरूरी मदद प्रदान करने के लिए तत्काल अपना रास्ता बदला। शनिवार रात 11 बजकर 45 मिनट पर मुंबई स्थित मैरीटाइम रेस्क्यू को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एमआरसीसी) ने गुजरात के पोरबंदर स्थित मैरीटाइम रेस्क्यू सब सेंटर को नाव के बारे में सूचित किया।  
विज्ञापन


विज्ञप्ति के मुताबिक, इंजन में खराबी के कारण नौका गुजरात के मंगरोल से करीब 120 किलोमीटर दूर एक स्थान पर फंस गई थी और उसमें चालक दल के नौ सदस्य सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है, ईंधन के पानी में प्रदूषण के कारण इंजन में खराबी का सामना करने वाली नौका को समुद्र में ठीक नहीं किया जा सका। इसलिए आईसीजी जहाज शूर ने कठिन मौसम और अशांत समुद्र में नौका को अपने कब्जे में ले लिया। नौका को वेरावल बंदरगाह ले जाया गया। उसे आगे की मरम्मत के लिए सौंप दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed