फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8822 new corona infected found in India, a new daily high in around 3 months

Covid in India: 8822 नए कोरोना संक्रमित मिले, बीते तीन माह में एक दिन में सबसे ज्यादा केस, कोवॉक्सिन की बूस्टर खुराक कारगर

Wed, 15 Jun 2022 10:59 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 15 Jun 2022 10:59 AM IST
सार

मंगलवार को नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई थी। इस दिन 6594 नए संक्रमित मिले थे, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50548 हो गई थी।

विज्ञापन
8822 new corona infected found in India, a new daily high in around 3 months
जम्मू में कोरोना की जांच करवाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना केसों में उछाल आता जा रहा है। बुधवार को बीते 24 घंटे में 8822 नए केस मिले हैं। ये पिछले तीन माह में एक दिन में मिले सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय केस 3089 बढ़कर 53,637 हो गए हैं। दैनिक संक्रमण दर 2.35 फीसदी है। इस बीच, आईसीएमआर के एक अध्ययन के अनुसार कोवॉक्सिन की बूस्टर खुराक डेल्टा व ओमिक्रॉन के वैरिएंट के खिलाफ कारगर साबित हुई है। 

विज्ञापन


15 लोगों ने तोड़ा दम
बुधवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 15 लोगों की महामारी से मौत हुई। इसे मिलाकर देश में अब तक कुल 5,24,792 मौतें हो चुकी है। मंगलवार को नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई थी। इस दिन 6594 नए संक्रमित मिले थे, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50548 हो गई थी। 
विज्ञापन


संक्रमण दर में उतार चढ़ाव
पिछले कुछ दिनों की बात करें तो मंगलवार को छोड़कर देश में नए संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को 8084 नए मरीज मिले थे। इसी दिन दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर चार माह बाद 3.24 फीसदी तक पहुंच गई थी। इसके पहले 11 फरवरी को संक्रमण दर 3.50 फीसदी दर्ज की गई थी, लेकिन बुधवार को घटकर 2.35 फीसदी पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोवॉक्सिन बूस्टर खुराक पर आईसीएमआर की यह राय
उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि कोवॉक्सिन बूस्टर खुराक कोरोना के नए वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी है। यह डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण के खिलाफ टीके की प्रभावशीलता को बढ़ाएगी और ओमिक्रॉन वैरिएंट के बीए.1.1 और BA.2 से सुरक्षा प्रदान करेगी। 


देश में कोरोना की ताजा स्थिति

  • बुधवार सुबह बीते 24 घंटे में मिल केस 8822
  • अब तक कुल केस 4,32,45,517 
  • फिलहाल सक्रिय केस 53,637
  • 24 घंटे में मौतें 15
  • अब तक कुल मौतें 5,24,792 
  • कुल केस में से सक्रिय केस 0.12 फीसदी
  • स्वस्थ होने की दर 98.66 फीसदी
  • दैनिक संक्रमण दर 2.35 फीसदी
  • अब तक कुल स्वस्थ 4,26,67,088
  • कोरोना मृत्यु दर 1.21 फीसदी
  • अब तक कुल टीका खुराक 195.5 करोड़
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed