फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   86 percent people in India are afraid of lossing their jobs due to coronavirus lockdown

कोरोना का डंक: भारत में 86 फीसदी लोगों को सता रहा नौकरी जाने डर, जानें और भी देशों का हाल

Wed, 06 May 2020 06:20 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 May 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
86 percent people in India are afraid of lossing their jobs due to coronavirus lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस का डंक नौकरियों पर भी पड़ने लगा है। एक सर्वे में शामिल देश के 86 फीसदी लोगों को अपनी नौकरी या रोजी रोटी छिनने का डर सता रहा है। वहीं 84 फीसदी लोगों का मानना है कि वायरस के कहर का अभी शुरुआती दौर है।

विज्ञापन


आने वाला समय खतरनाक होगा। यह बातें ब्रिटिश रिसर्च कंपनी क्रॉर्सबी टेक्सटर ग्रुप के 23 से 27 अप्रैल तक ऑनलाइन सर्वे के दौरान सामने आई। सर्वे के मुताबिक ब्रिटेन में 31, ऑस्ट्रेलिया में 33, अमेरिका में 41 फीसदी लोगों को नौकरी जाने की चिंता सता रही है। भारत के बाद हांगकांग में सर्वाधिक 71 फीसदी लोगों को डर है कि कोरोना उनकी नौकरी ले लेगा।  सर्वे में शामिल भारतीयों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

  • 84 फीसदी भारतीय सरकार की नीतियों से संतुष्ट...

कॉर्सबी टेक्सटर के चेयरमैन अतुल झांब की मानें तो भारत के 84 फीसदी कोरोना से निपटने के  लिए सरकार के अब तक के प्रयासो से संतुष्ट हैं। अमेरिका में ये दर 46, ब्रिटेन में 56, हांगकाग में 53 और ऑस्ट्रेलिया में 71 फीसदी है। 

  • भविष्य में मौके को लेकर तीन क्षेत्रों के लोग चिंतित

कोरोना के कारण नौकरी पर सबसे अधिक खतरा आईटी, निर्माण और मीडिया कंपनियों में काम करने वाले लोगों को है। इन तीनों क्षेत्रोें में काम करने वाले लोग भविष्य के मौके को लेकर चिंतित हैं। 

  • दो साल में हालात बेहतर होने की उम्मीद

हालांकि निर्माण क्षेत्र से जुड़े 77 फीसदी , आईटी क्षेत्र से जुड़े 65 फीसदी और मीडिया क्षेत्र से जुड़े 67 फीसदी लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दो सालों में उनकी कंपनियों की हालत बेहतर होगी। आंकड़ों के अनुसार तीन में से एक भारतीय पेशेवर की आय कम हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed