फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   86 percent employees waste their time in non important work, says survey

गैर जरूरी कार्यों में खराब होता है 86 फीसदी कर्मचारियों का समय : सर्वे

Mon, 17 Sep 2018 04:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 17 Sep 2018 04:26 AM IST
विज्ञापन
86 percent employees waste their time in non important work, says survey
Central employees

दुनिया में 86 फीसदी यानी हर 10 में से 9 कर्मचारियों का समय उन कार्यों में बर्बाद होता है, जो उनके कार्य का हिस्सा का नहीं है। इसका खुलासा श्रम प्रबंधन सेवाएं देने वाली कंपनी क्रोनोज के सर्वे में हुआ है। सर्वे के मुताबिक, 41 फीसदी फुल टाइम कर्मचारी गैर जरूरी कार्यों में काम के निर्धारित घंटे में से एक घंटे से ज्यादा समय गंवाते हैं। वहीं, 40 फीसदी कर्मचारियों का समय उन प्रशासनिक कार्यों में खराब होता है, जिससे उनके संस्थान को कोई लाभ नहीं होता। सर्वे ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, मैक्सिको और ब्रिटेन के 2800 कर्मचारियों पर 31 जुलाई से 9 अगस्त के बीच कराया गया था।

विज्ञापन


निर्धारित घंटे से अधिक काम करने में दबाव महसूस करते हैं भारतीय

सर्वे के मुताबिक, दुनिया के 53 फीसदी कर्मचारी काम के निर्धारित घंटे से अधिक काम करने में दबाव महसूस करते हैं। भारत में यह आंकड़ा 62 फीसदी और फ्रांस में 66 फीसदी है। अगर कभी ऐसी नौबत आती है तो वह अपने आप को दबाव में महसूस करने लगते हैं। बाकी के कर्मचारी मानते हैं कि अधिक समय तक काम करने के लिए मैनेजर उन पर दबाव डालते हैं। वहीं, कनाडा के 32 फीसदी, अमेरिका के 44 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया के 47 फीसदी लोग अधिक समय तक काम करने में सबसे कम दबाव महसूस करते हैं।
विज्ञापन


मीटिंग में सबसे अधिक निकल जाता है मैनेजर का समय

सर्वे के मुताबिक, मैनेजर का सबसे अधिक 27 फीसदी समय मीटिंग करने में निकल जाता है। वहीं, प्रशासनिक कार्यों में 27 फीसदी, सहयो्गियों से बातचीत करने में 26 फीसदी और ई-मेल का जवाब देने में 26 फीसदी समय निकल जाता है। वहीं, कर्मचारी 22 फीसदी समय इस बात पर बहस में निकाल देते हैं कि यह काम उनके कारण खराब नहीं हुआ है। (इनपुट, एजेंसी)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed