{"_id":"6447f509b594dfceac00d173","slug":"850-900-million-indians-likely-to-live-in-urban-areas-by-2050-union-minister-hardeep-singh-puri-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardeep Puri: केंद्रीय मंत्री बोले- 2050 तक शहरी इलाकों में रहेगी 85-90 करोड़ आबादी, तेजी से हो रहा शहरीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hardeep Puri: केंद्रीय मंत्री बोले- 2050 तक शहरी इलाकों में रहेगी 85-90 करोड़ आबादी, तेजी से हो रहा शहरीकरण
Tue, 25 Apr 2023 09:13 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:13 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, शहरीकरण तेजी से हो रहा है। हर मिनट 20-30 लोग (शहरी इलाकों में) आ रहे हैं। 2050 तक भारत में 850 से 900 मिलियन (85 से 90 करोड़) लोग शहरी इलाकों में रह सकते हैं।
विज्ञापन
Hardeep Singh Puri
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत में 2050 तक शहरी क्षेत्रों में 850-900 मिलियन (85 से 90 करोड़) लोगों के रहने की संभावना है। शहरीकरण तेज गति से हो रहा है। शहरी क्षेत्रों के लिए चुनौतियां बदल रही हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, शहरीकरण तेजी से हो रहा है। हर मिनट 20-30 लोग (शहरी इलाकों में) आ रहे हैं। 2050 तक भारत में 850 से 900 मिलियन (85 से 90 करोड़) लोग शहरी इलाकों में रह सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसमें से बहुत कुछ निजी निवेश के साथ स्वायत्त रूप से होगा, लेकिन आवास वित्त (हाउसिंग फाइनेंस) ज्यादा महत्व रखता है। मंगलवार को उन्होंने आवास एवं शहरी विकास निगम लिमिटेड (हुडको) के 53वें स्थापना दिवस पर एक सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई), स्वच्छ भारत मिशन और कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन जैसी शहरी योजनाएं परिपक्वता के करीब हैं और वे सभी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अनुसार, पीएमएवाई-शहरी के तहत 1.2 करोड़ से अधिक घरों को मंजूरी दी गई है, जिसमें 1.1 करोड़ से अधिक घरों की पहले ही नींव रखी जा चुकी है और 73.45 लाख घर पहले ही लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके हैं।