{"_id":"61adff1ac479f3735a7d274e","slug":"85-percent-of-the-eligible-population-of-india-inoculated-with-the-first-dose-of-covid19-vaccine-mansukh-mandaviya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona vaccination: 85 फीसदी पात्र आबादी को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, मंडाविया ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona vaccination: 85 फीसदी पात्र आबादी को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, मंडाविया ने दी जानकारी
Mon, 06 Dec 2021 05:46 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 06 Dec 2021 05:46 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर तक 'हर घर दस्तक' कार्यक्रम के तहत सौ फीसदी कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। इसके तहत देश में तेजी से टीकाकरण हो रहा है।
विज्ञापन
vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज कहा कि देश की 85 फीसदी आबादी को कोविड 19 वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। करीब 50 फीसदी आबादी दोनों खुराक ले चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे तक टीके की 71 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी थी। देश में अब तक टीके की कुल 128.66 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बूस्टर डोज पर फैसला अभी नहीं
सूत्रों के मुताबिक, टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की सोमवार को बैठक हुई। इसमें बच्चों के लिए वैक्सीनेशन पर चर्चा हुई। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज को लेकर भी बात की गई। हालांकि, इस दौरान दोनों मुद्दों पर कोई अंतिम सिफारिश नहीं की गई।
विज्ञापन
50 फीसदी से अधिक को दोनों डोज लगे
रविवार को मनसुख मंडाविया ने बताया था कि भारत में 50 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कुल टीकाकरण करवा चुके लोगों की संख्या 1,27,61,83,065 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 1,04,18,707 लोगों का टीकाकरण किया गया था जिसके बाद कुल टीकाकरण करवा चुके लोगों की संख्या बढ़कर 127.61 करोड़ पहुंच गई।
इस बीच केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर तक 'हर घर दस्तक' कार्यक्रम के तहत सौ फीसदी कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। भारत में रविवार को ही पूरी तरह से टीकाकरण वयस्क आबादी का आंकड़ा 50 फीसदी के पार पहुंचा है। 50 फीसदी से अधिक वयस्क आबादी वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, लद्दाख, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और त्रिपुरा शामिल हैं।
85 percent of the eligible population of India inoculated with the first dose of COVID19 vaccine: Mansukh Mandaviya