फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian railway news: 800 Shramik Special trains run so far 10 lakh migrants ferried home Railways

Coronavirus: रेलवे ने अब तक चलाई 800 श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 10 लाख प्रवासी कामगारों को पहुंचाया घर

Thu, 14 May 2020 05:45 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 14 May 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
indian railway news: 800 Shramik Special trains run so far 10 lakh migrants ferried home Railways
श्रमिक स्पेशल (फाइल फोटो) - फोटो : social media

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते फंसे हुए मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से देशभर में श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने गुरुवार को कहा कि एक मई से अब तक 800 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है। इस दौरान 10 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाया गया है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन को 25 मई से देशभर में लागू किया गया। इनमें से सबसे अधिक ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए चलाई गईं हैं।

विज्ञापन


रेलवे ने बताया कि 14 मई 2020 तक देशभर के विभिन्न राज्यों से कुल 800 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा चुका है। 10 लाख से अधिक यात्री अपने गृह राज्य पहुंच चुके हैं। ये 800 ट्रेनें आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में चलाए गईं हैं। रेलवे ने कहा है कि ट्रेन में सवार होने से पहले यात्रियों की उचित जांच की जा रही है, रेलवे ने कहा कि यात्रा के दौरान यात्रियों को मुफ्त भोजन और पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार से प्रत्येक श्रमिक स्पेशल ट्रेन में करीब 1700 यात्री सफर करेंगे, जबकि पहले यह संख्या 1200 थी। इसका उद्देश्य यथासंभव अधिक कामगारों को घर पहुंचाना है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में ये ट्रेनें बीच रास्ते में कहीं नहीं रुकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने सोमवार को यह घोषणा की कि गंतव्य राज्यों में अधिकतम तीन स्टेशनों पर ये ट्रेनें रूकेंगी। इस सिलसिले में कई राज्य सरकारों के अनुरोध करने के बाद यह फैसला किया गया। रेलवे द्वारा इन विशेष सेवाओं पर आने वाली लागत की घोषणा अभी बाकी है। लेकिन अधिकारियों ने संकेत दिया कि रेलवे प्रत्येक परिचालन पर करीब 80 लाख रुपये खर्च कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed