फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8 Indians serving in Russian armed forces died says Government in Rajya Sabha

Rajya Sabha: ‘रूस की सेना में काम कर रहे आठ भारतीयों की मौत’, गृह राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने दी जानकारी

Thu, 01 Aug 2024 10:35 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 01 Aug 2024 10:35 PM IST
सार

राज्य सभा में सरकार ने बताया कि रूस के सैन्य बलों में काम कर रहे आठ भारतीयों की मौत हो गई है। सरकार ने यह भी बताया कि 12 भारतीयों ने पहले से ही रूसी सेना को छोड़ दिया है। इसके अलावा वहां काम कर रहे 63 भारतीय कर्मी जल्दी सेवानिवृत्ति चाहते हैं। 

विज्ञापन
8 Indians serving in Russian armed forces died says Government in Rajya Sabha
गृह राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भारत सरकार ने राज्य सभा में एक अहम जानकारी दी है। सदन में सरकार ने बताया कि रूस के सैन्य बलों में काम कर रहे आठ भारतीयों की मौत हो गई है। सरकार ने यह भी बताया कि 12 भारतीयों ने पहले से ही रूसी सैन्य बलों को छोड़ दिया है। राज्य सभा में एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि रूसी सैन्य बलों में काम कर रहे 63 भारतीय कर्मी जल्दी सेवानिवृत्ति चाहते हैं। कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, ‘रूसी सैन्य बलों में काम कर रहे आठ भारतीयों की मौत हुई है।’ 

विज्ञापन


राज्य सभा में गृह राज्य मंत्री ने क्या कहा?
कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि रूसी सैन्य बलों में काम कर रहे कुछ भारतीयों ने सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें जल्द से जल्द कार्यों से मुक्त किया जाए। इन भारतीयों को कथित तौर से अस्पष्ट परिस्थियों में रूस की सेनाओं में शामिल किया गया था। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने आगे कहा कि अभी तक वहां मौजूद भारतीयों की सही संख्या की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार 12 भारतीय पहले ही रूस की सेना को छोड़ चुके हैं और करीब 63 भारतीय चाहते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द कार्य मुक्त किया जाए।    
विज्ञापन


पीएम मोदी भी उठा चुके हैं मुद्दा 
आपको बता दें कि अपनी रूस यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे को मजबूत तरीके से उठाया था। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने रूस की सेना में काम कर रहे भारतीयों को तत्काल स्वेदश भेजने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्थिव शरीरों को स्वदेश लाने की तैयारी
राज्य सभा में गृह राज्य मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा भारतीयों के पार्थिव शरीरों को स्वदेश लाने के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी भारतीयों की मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जून के महीने में भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी कहा था कि रूस की सेनाओं में काम कर रहे भारतीयों की सुरक्षा, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने रूस से भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed