फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8 coaches of Bandra Terminus-Jodhpur Suryanagari Express train derailed in Pali Rajasthan

Train Derailed: राजस्थान के पाली में ट्रेन हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे-3 पलटे, कई घायल

Mon, 02 Jan 2023 12:03 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 02 Jan 2023 12:03 PM IST
सार

महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे एवं अन्य उच्चाधिकारी जयपुर स्थित मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। रेलवे, पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
8 coaches of Bandra Terminus-Jodhpur Suryanagari Express train derailed in Pali Rajasthan
सूर्यनगरी एक्सप्रेस पटरी से उतरी - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के पाली में बड़ा हादसा हो गया। बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पलट गए, जबकि 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। कुल 11 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। ट्रेन में एक महिला के घायल होने की सूचना है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी किसी जनहानि की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


सोमवार 3.27 बजे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गए। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि इसमें किसी जनहानि की सूचना नहीं है। रेलवे ने जोधपुर से एक दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसे में करीब नौ से दस लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


सीपीआरओ ने बताया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे एवं अन्य उच्चाधिकारी जयपुर स्थित मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए 
जोधपुर के लिए: 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646
पाली मारवाड़ के लिए: 02932250324
सीपीआरओ ने कहा कि यात्री और उनके परिजन किसी भी जानकारी के लिए- 138 और 1072- पर भी संपर्क कर सकते हैं। 

यात्री ने कहा-कंपन के बाद रुक गई थी ट्रेन
ट्रेन के S3 से S5 तक के डिब्बे पलटे हैं। एक यात्री ने कहा कि मारवाड़ जंक्शन से रवाना होने के 5 मिनट के भीतर ट्रेन के अंदर कंपन की आवाज सुनाई दी और 2-3 मिनट के बाद ट्रेन रुक गई। हम नीचे उतरे और देखा कि कम से कम 8 स्लीपर क्लास के डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे। 15-20 के भीतर मिनट एंबुलेंस आ गई। 

8 coaches of Bandra Terminus-Jodhpur Suryanagari Express train derailed in Pali Rajasthan
पाली में ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : Amar Ujala Digital

दो ट्रेन रद्द, 12 ट्रेन ड्रायवर्ट
ट्रेन में जोधपुर की जंबूरी में हिस्सा लेने जा रहे 150 से ज्यादा स्काउट गाइड भी सवार थे। ट्रेन में कुल 26 डिब्बे थे। रेलवे, पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने हादसे के बाद जोधपुर रूट की दो ट्रेन रद्द और 12 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है।

  1. गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को रद्द रहेगी



8 coaches of Bandra Terminus-Jodhpur Suryanagari Express train derailed in Pali Rajasthan
आठ डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : Amar Ujala Digital
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव कर रहे मॉनिटरिंग

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव इस घटना की मॉनिटरिंग सुबह 4 बजे से लगातार कर रहे हैं। रेल मंत्री ने उत्तर पश्चिम रेलवे के आला अधिकारियों से घटना की तुरंत जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा और प्रधान कार्यालय के अन्य उच्च अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। जोधपुर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडे घटनास्थल पर पहुंची। अब राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

8 coaches of Bandra Terminus-Jodhpur Suryanagari Express train derailed in Pali Rajasthan
तीन डिब्बे पलटे - फोटो : Amar Ujala Digital
इन ट्रेनों का मार्ग डायवर्ट
1. गाड़ी संख्या 22476, कोयंबटूर-हिसार रेलसेवा दिनांक 31.12.22 को कोयंबटूर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मारवाड़ जंक्शन-मदार-फुलेरा-मेड़ता रोड-बीकानेर होकर संचालित की जाएगी।
2. गाड़ी संख्या 14708, दादर-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 01.01.23 को दादर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मारवाड़ जंक्शन-मदार-फुलेरा-मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी।
3. गाड़ी संख्या 22663, चेन्नई एगमोर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 31.12.22 को चेन्नई एगमोर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मारवाड़ जंक्शन-मदार-फुलेरा-मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी।
4. गाड़ी संख्या 19224, जम्मू तवी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 01.01.23 को जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग लूनी-भीलड़ी-पालनपुर होकर संचालित की जाएगी।
5. गाड़ी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा-मदार- चंदेरिया होकर संचालित की जाएगी।
6. गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा होकर संचालित की जाएगी।
7. गाड़ी संख्या 14707, बीकानेर-दादर रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को बीकानेर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग लूनी-भीलड़ी-पाटन-मेहसाना होकर संचालित की जाएगी।
8. गाड़ी संख्या 16312, कोच्चूवली-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 31.12.22 को कोच्चुवली से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-पाटन-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित की जाएगी।
9. गाड़ी संख्या 11090, पुणे-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 01.01.23 को पुणे से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-पाटन-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित की जाएगी।
10. गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 01.01.23 को काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी।
11. गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मू तवी रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-पाटन-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित की जाएगी।
12. गाड़ी संख्या 14802, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को इंदौर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग चंदेरिया-मदार-फुलेरा-मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी।

घायलों को मिलेगा एक-एक लाख का मुआवजा
बांद्रा-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के घायलों को रेल मंत्रालय की ओर से आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट संदेश के जरिए ये जानकारी दी। हादसे में गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपए और मामूली रूप से चोटिल को 25-25 हजार रूपए मुआवजा दिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed