{"_id":"589c739b4f1c1b905237ae03","slug":"74-missing-defence-personnel-believed-to-be-in-pak-custody-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक जेलों में हो सकते हैं भारत के 74 लापता सैनिक : केंद्र सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक जेलों में हो सकते हैं भारत के 74 लापता सैनिक : केंद्र सरकार
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Feb 2017 06:44 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि लापता 74 सैन्यकर्मी पाकिस्तान की हिरासत में हो सकते हैं, लेकिन पड़ोसी देश ने इनकी अपने यहां मौजूदगी की बात को अभी तक स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि भारत सरकार मामले को पाकिस्तान सरकार के साथ कई अवसरों पर उठा चुकी है। इस बाबत उच्च स्तर पर भी चर्चा की गई है। राज्यसभा को दिए लिखित जवाब में सिंह ने कहा कि लापता सैन्यकर्मियों के परिजनों की एक कमेटी ने 2007 में पाकिस्तान की जेलों का दौरा किया, लेकिन उनकी वहां मौजूदगी के सबूत नहीं मिले।
विज्ञापन
हालांकि केंद्र सरकार इस मामले को पाक सरकार के साथ लगातार उठाती रहेगी। केंद्रीय मंत्री सिंह ने यह भी बताया कि वर्तमान में 147 मछुआरों समेत 208 भारतीय पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं।
विज्ञापन