{"_id":"624f8213e0f46442276ba6d4","slug":"705-pilgrims-got-visa-to-go-to-pakistan-on-baisakhi-read-these-important-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति: बैसाखी पर पाकिस्तान जाने के लिए 705 श्रद्धालुओं को मिला वीजा, पढ़ें कुछ खास खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनुमति: बैसाखी पर पाकिस्तान जाने के लिए 705 श्रद्धालुओं को मिला वीजा, पढ़ें कुछ खास खबरें
Fri, 08 Apr 2022 06:00 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, अमृतसर।
एजेंसी, अमृतसर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 08 Apr 2022 06:00 AM IST
सार
705 श्रद्धालुओं को वीजा दिया गया है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी सिख कौम की सिरमौर संस्था है, इसलिए केंद्र और दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास को एसजीपीसी द्वारा भेजे जाने वाले ज्यादा से ज्यादा नामों को मंजूरी देनी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एसजीपीसी ने हर साल की तरह खालसा साजना दिवस (बैसाखी) पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान भेजे जाने वाले जत्थे की केंद्र सरकार को भेजी गई लिस्ट में से 195 श्रद्धालुओं के नाम काट दिए गए हैं। एसजीपीसी ने केंद्र को इसके लिए 900 श्रद्धालुओं को वीजा देने के लिए लिस्ट भेजी थी। केंद्र सरकार ने इनमें से 195 श्रद्धालुओं के नाम काट दिए हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी एसजीपीसी के उप सचिव (मीडिया) कुलविंदर सिंह रमदास ने दी। उन्होंने बताया कि सिर्फ 705 श्रद्धालुओं को वीजा दिया गया है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी सिख कौम की सिरमौर संस्था है, इसलिए केंद्र और दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास को एसजीपीसी द्वारा भेजे जाने वाले ज्यादा से ज्यादा नामों को मंजूरी देनी चाहिए।
विज्ञापन
डूरंड लाइन के पास गोलाबारी पर अफगानिस्तान ने जताया विरोध
अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने डूरंड लाइन पर सीमा पार गोलाबारी मुद्दे को लेकर पाकिस्तानी दूतावास के सामने तीखा विरोध जताया। फरवरी और मार्च में डूरंड लाइन के दोनों ओर तोपों से गोलाबारी, पाकिस्तानी ड्रोनों और हेलिकॉप्टरों के अफगानिस्तान के वायुक्षेत्र का उल्लंघन करने पर मंत्रालय ने ऐतराज किया।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इससे पहले डूरंड लाइन पर पाकिस्तान और तालिबानी सैनिकों के बीच तनाव के लिए दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने एक-दूसरे पर सीमा पर आक्रामक व्यवहार दिखाने का आरोप लगाया था।
25 फरवरी को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान दूतावास को एक नोट भेजकर सीमा मामले में पहले बनी सहमतियों के उल्लंघन की निंदा की थी। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ब्रिटिश शासन के दौरान खींची गई डूरंड लाइन को पाकिस्तान के साथ अपनी सीमा नहीं मानता। एजेंसी
नेपाल में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, सिंचाई परियोजना निर्माण के तीन समझौते
नेपाल में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, सिंचाई परियोजना निर्माण के लिए भारतीय दूतावास और नेपाल सरकार के संघीय मामले, सामान्य प्रशासन मंत्रालय ने तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
भारतीय दूतावास ने बताया कि पहला समझौता धारचूला में दुहुन रूरल नगर पालिका से जनबिकाश सेकेंडरी स्कूल, दूसरा नौगढ़ रूरल नगर पालिका से इयरकोट स्वास्थ्य केंद्र इमारत और तीसरा धाडिंग की गालछी रूरल नगर पालिका से महेशफाट सिंचाई परियोजना निर्माण का है।
भारत-नेपाल विकास सहयोग के तहत बनने वाले इन सामुदायिक विकास प्रोजेक्ट के लिए वित्त पोषण भारत सरकार करेगी। इनकी लागत 70.87 करोड़ रुपये आंकी गई है। निकट पड़ोसी भारत और नेपाल विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करते हैं।
अगले साल से हुगली नदी में 33 मीटर नीचे दौड़ेगी मेट्रो
कोलकाता में देश की पहली मेट्रो जलसुरंग का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। इसका 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। अगले साल से इसका पूर्ण संचालन होने लगेगा। हुगली नदी में बन रही यह सुरंग हावड़ा और कोलकाता को जोड़ेगी। इस मेट्रो मार्ग की कुल लंबाई 16.6 किमी होगी, जिसमें से 520 मीटर लंबा रास्ता नदी के नीचे से होकर गुजरेगा। मेट्रो स्टेशन नदी के तल से 33 मीटर नीचे बनाया गया है।
कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साइट सुपरवाइजर मिथुन घोष ने बताया, हावड़ा-कोलकाता के बीच मेट्रो जुड़ाव स्थापित करने के लिए हुगली नदी के नीचे भारत की पहली अंडरवाटर सुरंग का निर्माण चल रहा है। आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए सुरंग में विशेष पैदल मार्ग भी होंगे।
स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक
उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह को राहत प्रदान करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। उन पर कुछ व्यक्तियों को एयरलाइंस के शेयरों के हस्तांतरण में धोखाधड़ी करने का आरोप है।
न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने याची को मामले में जांच में सहयोग करने का निर्देश देते हुए सुनवाई 24 मई तय की है। निचली अदालत ने 11 मार्च को उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश देते हुए 28 मार्च तक गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी।
इसके बाद अदालत ने 31 मार्च को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद सिंह ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।