फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   7 questions asked by the Supreme Court of Congress Regarding of the Goa new government

गोवा में सरकार गठन: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस से पूछे ये सात सवाल

Tue, 14 Mar 2017 07:39 PM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह Updated Tue, 14 Mar 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
7 questions asked by the Supreme Court of Congress Regarding  of the Goa new government
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गोवा में बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने मनोहर परिकर के शपथ ग्रहण पर रोक से इनकार कर दिया। कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंघवी से कई कड़े सवाल पूछे। वहीं सरकार की तरफ से वकील हरीश साल्वे ने पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस से क्या सवाल पूछे और कांग्रेस ने क्या जवाब दिया, आइए बताते हैं :

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के सवाल और कांग्रेस का जवाब

1.सुप्रीम कोर्ट  :  कांग्रेस से पूछा कि क्या आपने अपने विधायकों की लिस्ट गवर्नर को सौंपी थी? आपके नंबर कहां हैं?
कांग्रेस : बीजेपी को कम सीट मिलने के बाद भी सरकार बनाने के लिए कहना संविधान के नियमों के खिलाफ है। 

2. सुप्रीम कोर्ट  : अगर आपके पास विधायकों की पर्याप्त संख्या थी तो आपने हलफनामा पेश क्यों नहीं किया ?
कांग्रेस  :  कांग्रेस बड़ी पार्टी है, इसलिए राज्यपाल को इस मामले में सबसे बड़ी पार्टी से चर्चा करनी चाहिए थी। 

3. सुप्रीम कोर्ट  : आपके पास विधायकों की संख्या अधिक है,  तो आपने राज्यपाल के पास इसकी सूची क्यों नहीं दी और न ही याचिका में इस बात का जिक्र किया?
विज्ञापन

कांग्रेस  :  राज्‍यपाल को कांग्रेस विधायक दल के नेता को फोन पर 'संख्‍या' के बारे में  बात करनी चाहिए थी
विज्ञापन
विज्ञापन


4. सुप्रीम कोर्ट  :  उस वक्त आप कहां थे जब मनोहर पर्रिकर ने सरकार बनाने का दावा किया?
कांग्रेस  :  बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्‍या है तो आज ही सदन में शक्ति परीक्षण करा लें।

5. सुप्रीम कोर्ट  : आपके पास बहुमत था तो राज्‍यपाल आवास पर धरना देते।
कांग्रेस  :  गवर्नर ने सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी सरकार गठन पर पार्टी की राय नहीं ली।

6.सुप्रीम कोर्ट :  अगर आप पहले गवर्नर के पास अपने विधायकों के साथ जाते और फिर यहां आते तो हमारे लिए फैसला लेना आसान होता।
कांग्रेस  : राज्‍यपाल का ये फैसला अवैध है।

7. सुप्रीम कोर्ट  : शपथ ग्रहण पर क्यों रोक लगाए ? 
कांग्रेस  : बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed