फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   7 people have been arrested on July 6 in connection with the lynching in tripura

त्रिपुरा: मॉब लिंचिंग की अफवाहों पर जागरूक करने वाले शख्स की मौत के मामले में 7 गिरफ्तार

Sat, 07 Jul 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Sat, 07 Jul 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
7 people have been arrested on July 6 in connection with the lynching in tripura
त्रिपुरा
मॉब लिंचिंग की अफवाहों को रोकने के लिए त्रिपुरा सरकार ने लोगों को जागरुक करने के लिए एक टीम गठित की थी। लेकिन अफवाह के कारण लोगों ने इसी टीम का हिस्सा रहे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था जिस कारण उसकी मौत हो गई। अब इससे जुड़े मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।   
विज्ञापन


बता दें कि इस घटना के पीछे एक अफवाह थी जिसे कि सोशल मीडिया और जुबान के जरिए फैलाया जा रहा था। इसकी शुरुआत 11 साल के एक बच्चे का शव मोहनपुरा क्षेत्र में मिलने के बाद हुई थी, जिसपर कटे हुए के निशान थे। इन निशानों की वजह से खबर फैल गई कि बच्चे की किडनी निकाली गई है जोकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आधारहीन साबित हुईं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले 30 साल के जहीर खान जोकि एक रेहड़ीवाले थे उन्हें 1000 लोगों की भीड़ ने मार दिया। वह अपने तीन साथियों के साथ माल बेचने के लिए वैन से यात्रा कर रहे थे तभी भीड़ ने हमला कर दिया। घटनास्थल से 8-10 किलोमीटर की दूरी पर पुलिस स्टेशन था। चारों ने त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के स्थानीय कैंप में शरण ली। जिसके बाद पुलिस ने हवा में फायरिंग की लेकिन लोगों की संख्या ज्यादा थी। 


वहीं एक दूसरी घटना में 33 साल की सुकंता चक्रवर्ती एक एनाउंसर थी जिन्हें कि जागरुकता फैलाने के लिए अधिकारियों ने नौकरी पर रखा था। उन्हें दोपहर के तीन बजे 2000 लोगों की भीड़ ने बाजार में मार दिया। घटनास्थल से 8-10 किलोमीटर की दूरी पर पुलिस स्टेशन था। कुछ पुलिसवाले घटनास्थल पर मौजूद थे लेकिन लोगों की संख्या ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed