{"_id":"6123cb728ebc3e79fd45186a","slug":"7-members-of-a-family-tied-and-beaten-on-road-for-allegedly-doing-witchcraft-in-village-of-nashik-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: जादू-टोना के आरोप में एक परिवार के सात लोगों को चौराहे पर बांधकर पीटा, महाराष्ट्र के एक गांव का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शर्मनाक: जादू-टोना के आरोप में एक परिवार के सात लोगों को चौराहे पर बांधकर पीटा, महाराष्ट्र के एक गांव का मामला
Mon, 23 Aug 2021 09:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:53 PM IST
सार
अंधविश्वास के यूं तो कई मामले हमारे सामने आते रहते हैं लेकिन कई बार ये घटनाएं और इनसे निपटने का तरीका मानवीयता की हद को पार कर जाता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक गांव में सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा पर एक गांव है वानी खुर्द। शनिवार को यहां ग्रामीणों ने जादू टोना करने के आरोप में एक ही परिवार को सात लोगों को चौराहे पर बांध दिया और फिर बुरी तरह पीटा। पीड़ितों में चार महिलाएं और तीन बुजुर्ग शामिल हैं। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है और 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुरी तरह पीटे जाने के चलते पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले के सामने आने के बाद अब प्रशासन सतर्क हो गया है और गांव में पुलिस की एक टुकड़ी को तैनात कर दिया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष अंबिके ने बताया कि इस घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था को लेकर सरपंच और पुलिस दल ने बैठक की है। स्थिति नियंत्रण में रहे इसके लिए गांव में पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश चल रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन