{"_id":"5a919ef84f1c1b5e6e8b73c6","slug":"7-judges-of-the-supreme-court-will-retire-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल रिटायर होंगे सुप्रीम कोर्ट के 7 जज, 6 जजों की है कमी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस साल रिटायर होंगे सुप्रीम कोर्ट के 7 जज, 6 जजों की है कमी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के सात जज इस वर्ष एक मार्च के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में वर्तमान में छह जजों की कमी है जबकि दो जजों की नियुक्ति की अनुशंसा सरकार के पास लंबित है। सुप्रीम कोर्ट और कानून मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार जस्टिस अमिताव राय 1 मार्च को रिटायर होंगे इसके बाद जस्टिस राजेश अग्रवाल 4 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस राय के कामकाज का अंतिम दिन शुक्रवार था क्योंकि शीर्ष अदालत होली की छुट्टियों के बाद 5 मार्च को खुल रहा है।
वेबसाइट पर बताया गया है कि शीर्ष अदालत में चीफ जस्टिस बाद वरिष्ठतम जज जे. चेलमेश्वर 22 जून को रिटायर होंगे। इसके बाद जस्टिस आदर्श गोयल 6 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा 2 अक्तूबर को रिटायर होंगे। इसके बाद जस्टिस कुरियन जोसफ 29 नवंबर और जस्टिस मदन बी लोकुर 30 दिसंबर को रिटायर होंगे। जजों के रिटायर होने और छह जजों की कमी से कॉलेजियम पर दबाव बढ़ेगा कि वह नामों की अनुशंसा करें और सरकार पर नियुक्तियों में तेजी लाने का दबाव होगा।