{"_id":"5e9d151b8ebc3e6fd22b3d35","slug":"7-doctors-55-nurses-infected-with-corona-in-3-hospitals-in-mumbai-pune-and-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, मुंबई और पुणे के अस्पतालों में सात डॉक्टर और 55 नर्स कोरोना से संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली, मुंबई और पुणे के अस्पतालों में सात डॉक्टर और 55 नर्स कोरोना से संक्रमित
Mon, 20 Apr 2020 01:50 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में पांच डॉक्टरों और 31 नर्सों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखे थे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमितों का इलाज कर रहे महाराष्ट्र के दो अस्पतालों और दिल्ली के एक अस्पताल में 62 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। इनमें सात डॉक्टर और 55 नर्स हैं। मुंबई के जसलोक अस्पताल के पांच डॉक्टर और 31 नर्से संक्रमित हो गई हैं।
टेस्ट रिपोर्ट में इनमें से किसी भी स्वास्थ्यकर्मी में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे। जसलोक हॉस्पिटल ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने अस्पताल के पहले कोरोना मरीज के संपर्क में आए अपने सभी कर्मचारियों को हॉस्टल में क्वारंटीन किया था।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने इस हॉस्टल को कंटेनमेन क्षेत्र घोषित किया है। 11 दिन पहले भी जसलोक अस्पताल के 21 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित पाए गए थे। यहां संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या अब बढ़कर 57 हो गई है। अस्पताल के 1600 कर्मचारियों की अभी तक जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
पुणे के निजी अस्पताल रूबी हॉल क्लीनिक में 18 नर्सें संक्रमित पाई गई हैं। इन मरीजों का इलाज हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एसीक्यू) और होम्योपैथी से किया जा रहा है। अस्पताल ने अपने 600 कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया था।
दिल्ली में दो डॉक्टर और छह नर्स संक्रमित
दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टर और छह नर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक ये सभी अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में तैनात थे। एक डॉक्टर के अनुसार अस्पताल के आपातकाल विभाग में 10 माह का बच्चा संक्रमित पाया गया था। दिल्ली के कलावती सरन बाल अस्पताल में एक डेढ़ माह के बच्चे की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।