फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   7 Btech graduates have dragged mehul choksi into saket court for doing fraud

7 बीटेक छात्रों के साथ भी चौकसी ने किया था फ्रॉड, कोर्ट ने दिए थे गिरफ्तारी के आदेश

Mon, 19 Feb 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Feb 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
7 Btech graduates have dragged mehul choksi into saket court for doing fraud
मेहुल चौकसी

अरबपति मेहुल चौकसी द्वारा किए गए घोटाले की सीबीआई और ईडी सहित कई एजेंसियां जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ जयपुर के राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के सात छात्रों ने उन्हें पिछले दो सालों से कोर्ट में घसीटा हुआ है। सभी बीटेक के ग्रैजुएट छात्रों ने लोगों से दान लेकर, सामान गिरवी रखकर और अपने माता-पिता से पैसे लेकर 3 करोड़ रुपए जमा किए थे। इन पैसों से उन्होंने दिल्ली के रजौरी गार्डन में अक्टूबर 2013 में गीतांजलि ज्वैलरी की रीटेल फ्रेंचाइजी खोली थी।

विज्ञापन


इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व इलैक्ट्रॉनिक इंजीनियर वैभव खुरानिया और आईटी इंजीनियर दीपक बंसल ने किया था। इस ग्रुप ने आरएम ग्रीन सॉल्यूशन्स नाम से कंपनी खोली थी। अच्छी कमाई करने के उनके सपने तब चकनाचूर हो गए जब उन्हें अहसास हुआ कि डेढ़ करोड़ रुपए की सुरक्षा जमा राशि के बदले उन्हें तीसरी श्रेणी के क्षतिग्रस्त और पुराने हीरे और रत्न भेजे गए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद इंजीनियर साकेत कोर्ट पहुंचे जहां चौकसी पर लगे आरोपों को सही पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था। इंजीनियरों का आरोप है कि चौकसी की कंपनी ने कई बार मैसेज, फोन कॉल और ईमेल्स के करने के बावजूद जमा राशि के बदले स्टॉक बदलने से इंकार कर दिया जबकि उन्हें दर्ज एफआईआर के बारे में जानकारी मिल चुकी थी। शिकायत से परेशान होकर चौकसी ने अगस्त 2017 में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर रद्द करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed