फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   68 Rajya Sabha members to retire in 2024, JP Nadda, Manmohan Singh, Sudhanshu Trivedi in the list

Rajya Sabha: इस साल 68 राज्यसभा सांसद सेवानिवृत्त होंगे, नौ केंद्रीय मंत्रियों का कार्यकाल भी होगा पूरा; जानें

Thu, 04 Jan 2024 07:47 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 04 Jan 2024 07:47 PM IST
सार

Rajya Sabha: उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 10 सीटें खाली होंगी। सबसे कम उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट खाली होगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 68 नेता 2024 में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

विज्ञापन
68 Rajya Sabha members to retire in 2024, JP Nadda, Manmohan Singh, Sudhanshu Trivedi in the list
राज्यसभा की कार्यवाही (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media

विस्तार

राज्यसभा के 68 सांसद इस साल अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। जिन 68 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मडाविया के नाम हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 57 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।
विज्ञापन

यूपी में सबसे ज्यादा 10 सीटों पर होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 10 सीटें खाली होंगी। इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार में छह-छह, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पांच-पांच, कर्नाटक और गुजरात में चार-चार, दिल्ली, ओडिशा, तेलंगाना, केरल और आंध्र प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड और राजस्थान में दो-दो और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीटें खाली होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संजय सिंह का कार्यकाल होगा खत्म 
दिल्ली में तीन सीटों के लिए चुनाव होंगे। यहां जेल में बंद आप नेता संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता 27 जनवरी को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। सिक्किम में एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के सांसद हिशे लाचुंगपा 23 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी कार्यकाल इसी साल खत्म हो रहा है जो वर्तमान में अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हैं। दोबारा सांसद बनने के लिए भाजपा अध्यक्ष को हिमाचल के बाहर चुनाव लड़ना होगा क्योंकि वहां कांग्रेस के सत्ता में आने से भाजपा आंकड़ों में पीछे चली गई है।

पिछले मई 2023 में कर्नाटक तो दिसंबर 2023 तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता में आई थी। इन जीतों के साथ पार्टी दोनों राज्यों से भी अपने उम्मीदवारों को संसद के उच्च सदन में भेजने की उम्मीद कर सकती है। कर्नाटक में चार और तेलंगाना में तीन राज्यसभा सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

मनमोहन सिंह, अश्विनी वैष्णव का कार्यकाल होगा खत्म 
सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में मनमोहन सिंह और भूपेन्द्र यादव (राजस्थान), अश्विनी वैष्णव, बीजद सांसद प्रशांत नंदा और अमर पटनायक (ओडिशा), भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी (उत्तराखंड), मनसुख मंडाविया और मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला और गुजरात से कांग्रेस सांसद अमी याग्निक कांग्रेस और नारणभाई राठवा शामिल हैं।  

महाराष्ट्र से सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, एमएसएमई मंत्री नारायण राणे, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, कांग्रेस सदस्य कुमार केतकर, एनसीपी सदस्य वंदना चव्हाण और शिवसेना (यूबीटी) सदस्य अनिल देसाई शामिल हैं। राज्य में एनसीपी और शिवसेना में टूट से बदली सियासी परिस्थितियों के बाद राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो सकते हैं।

मध्य प्रदेश से, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन, भाजपा सदस्य अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी और कांग्रेस सांसद राजमणि पटेल संसद के उच्च सदन से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

कर्नाटक में सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में भाजपा के राजीव चन्द्रशेखर और कांग्रेस के एल हनुमंथैया, जी सी चन्द्रशेखर और सैयद नासिर हुसैन हैं। बीआरएस के सेवानिवृत्त होने वाले सांसदों में जोगिनीपल्ली संतोष कुमार, रविचंद्र वद्दीराजू और बी लिंगैया यादव हैं। तेलंगाना में सत्तासीन कांग्रेस यहां से अपने कम से कम दो उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजने की उम्मीद कर सकती है।

पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के सदस्य अबीर रंजन विश्वास, सुभाशीष चक्रवर्ती, मोहम्मद नदीमुल हक और शांतनु सेन और कांग्रेस सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी संसद के उच्च सदन से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

बिहार में मनोज झा, सुशील मोदी अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं
बिहार में राजद सदस्य मनोज कुमार झा और अहमद अशफाक करीम, जदयू सदस्य अनिल प्रसाद हेगड़े और बशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा सदस्य सुशील कुमार मोदी और कांग्रेस सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

भाजपा सदस्य अनिल अग्रवाल, अशोक बाजपेयी, अनिल जैन, कांता कर्दम, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हा राव, विजय पाल सिंह तोमर, सुधांशु त्रिवेदी और हरनाथ सिंह यादव और उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी सदस्य जया बच्चन सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

आंध्र प्रदेश से टीडीपी सांसद कनकमेदाला रवींद्र कुमार, भाजपा सांसद सी एम रमेश और वाईएसआरसीपी सांसद प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

भाजपा सांसद सरोज पांडे और डी पी वत्स क्रमशः छत्तीसगढ़ और हरियाणा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। झारखंड में, भाजपा सांसद समीर ओरांव और कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू मई में संसद के उच्च सदन से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

केरल में, सीपीआई (एम) सांसद एलामाराम करीम, सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम और केसी (एम) सांसद जोस के मणि जुलाई में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

चार मनोनीत सांसद भी सेवानिवृत्त होंगे
चार मनोनीत सदस्य भी जुलाई में सेवानिवृत्त होंगे। सेवानिवृत्त होने वाले मनोनीत सदस्यों में भाजपा के महेश जेठमलानी, सोनल मानसिंह, राम शकल और राकेश सिन्हा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed