फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many people found corona positive in old age home at bhiwandi Maharashtra

तीसरी लहर के संकेत: महाराष्ट्र के भिवंडी में कोरोना विस्फोट, वृद्धाश्रम में टीका लगवा चुके 62 बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव

Mon, 29 Nov 2021 09:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवंडी Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 29 Nov 2021 09:44 AM IST
सार

वृद्धाश्रम के पांच कर्मचारियों के स्टाफ के साथ 62 बुजुर्गों को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी थी।

विज्ञापन
Many people found corona positive in old age home at bhiwandi Maharashtra
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दुनिया में जहां कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' के सामने आने के बाद से लोगों में दहशत है वहीं महाराष्ट्र के भिवंडी में कोरोना विस्फोट की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार भिवंडी के वृद्धाश्रम में कोरोना टीका लगवा चुके 62 बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन बुजुर्गों के अलावा वृद्धाश्रम के पांच कर्मचारी और दो उनके परिवार के लोग भी चपेट में आए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी बुजुर्ग एवं कर्मचारियों को ठाणे जिला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


वृद्धाश्रम के एक कर्मचारी की बेटी को बुखार आया था
जानकारी के अनुसार वृद्धाश्रम के एक कर्मचारी की बेटी को बुखार आया था इसके बाद उस कर्मचारी की तबीयत भी थोड़ी खराब लग रही थी। जब जांच की गई तो दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद से ही पूरे आश्रम में कोरोना फैल गया। वहीं संक्रमण की सूचना मिलते ही प्रशासन ने  वृद्धाश्रम और उसके आस पास के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर भारत सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश
कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप से जंग के लिए भारत सरकार ने चौकसी बढ़ा दी है। विदेश से आने वाले यात्रियों को एक दिसंबर से यात्रा शुरू करने के पहले एयर सुविधा पोर्टल पर निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। पिछले 14 दिन का यात्रा विवरण भी बताना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार देर शाम ये दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब खतरे वाले देशों से आने वालों की भारत आते ही कोरोना जांच होगी। रिपोर्ट आने तक उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोका जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें सात दिन घर पर या जहां भी ठहरे हों, वहां क्वारंटीन रहना होगा। आठवें दिन दोबारा जांच होगी। इसमें भी रिपोर्ट निगेटिव आई तो अगले सात दिन खुद पर निगरानी रखनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed