फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   66% of income of 7 national parties in 2021-22 came from electoral bonds, other 'unknown' sources: ADR

ADR: राष्ट्रीय पार्टियों की 66 फीसदी आमदनी चुनावी बॉन्ड जैसे अज्ञात स्त्रोतों से, एडीआर की रिपोर्ट में दावा

Sat, 11 Mar 2023 11:03 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 11 Mar 2023 11:03 PM IST
सार

ADR Report: देश की सात पार्टियों जिनमें भाजपा, कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी, सीपीआई, सीपीआई(एम) और नेशनल पीपुल्स पार्टी है। इन पार्टियों ने अज्ञात स्त्रोतों से 2,172 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं। अज्ञात स्त्रोतों से अर्जित की गई आमदनी उनकी कुल आमदनी का लगभग 66.04 प्रतिशत है।

विज्ञापन
66% of income of 7 national parties in 2021-22 came from electoral bonds, other 'unknown' sources: ADR
electoral bond

विस्तार

वर्ष 2021-22 के दौरान देश की सात राष्ट्रीय पार्टियों की 66 प्रतिशत आमदनी इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे अज्ञात स्त्रोतों से हुई। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने ये खुलासा किया है। उनके अनुसार उक्त अवधि के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों की अज्ञात स्त्रोतों से हुई कुल आमदनी का 83 प्रतिशत इलेक्टोरल बॉन्ड से प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन

  
देश की सात पार्टियों जिनमें भाजपा, कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी, सीपीआई, सीपीआई(एम) और नेशनल पीपुल्स पार्टी है। इन पार्टियों ने अज्ञात स्त्रोतों से 2,172 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं। अज्ञात स्त्रोतों से अर्जित की गई आमदनी उनकी कुल आमदनी का लगभग 66.04 प्रतिशत है। इन अज्ञात स्त्रोतों से प्राप्त आय में लगभग 1811.94 करोड़ यानी लगभग 83.41 प्रतिशत इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए आए हैं। 
विज्ञापन


एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन राजनीतिक पार्टियों ने वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में अज्ञात स्रोतों से प्राप्त आय के बारे में तो बताया है लेकिन स्त्रोत से संबंधित कोई जिक्र नहीं किया गया है। वर्तमान कानून के अनुसार 20,000 रुपये से कम या चुनावी बांड के माध्यम से राजनीतिक दलों को दान देने वाले व्यक्ति या संस्था का नाम सार्वजनिक करने के लिए राजनीतिक दल बाध्य नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीआर के अनुसार, ऐसे अज्ञात स्रोतों में चुनावी बांड के माध्यम से चंदा, कूपनों की बिक्री, राहत कोष, फुटकर आय, स्वैच्छिक चंदा और बैठकों तथा मोर्चों से होने वाली आय शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में भाजपा ने अज्ञात स्रोतों से 1,161 करोड़ रुपये की आय दिखाई है जो राष्ट्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से हुई कुल आय का लगभग 53.45 प्रतिशत है।

एडीआर ने बताया, ‘‘भाजपा को प्राप्त आय अन्य छह राष्ट्रीय दलों की ओर से घोषित अज्ञात स्रोतों से कुल आय 1,011.18 करोड़ रुपये से 149.86 करोड़ रुपये ज्यादा है।’’ तृणमूल कांग्रेस ने बताया है कि अज्ञात स्रोतों से उसे 528 करोड़ रुपये की आय हुई है जो राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को अज्ञात स्रोतों से हुई कुल आय का 24.31 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2004-05 और 2021-22 के बीच राष्ट्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से कुल 17,249.45 करोड़ रुपये की आय हुई है। एडीआर के अनुसार, 2004-05 और 2021-22 कांग्रेस और राकांपा की कूपनों की बिक्री से हुई कुल आय 4,398.51 करोड़ रुपये है।


एनजीओ ने कहा, ‘‘यह रेखांकित किया जाता है कि ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार तृणमूल कांग्रेस को प्राप्त कुल चंदे की राशि 38 लाख रुपये (चुनावी बांड से मिली राशि से इतर) है, लेकिन पार्टी ने चंदा के लेखा-जोखा में 43 लाख रुपये (20 हजार से ज्यादा का चंदा) दिखाया है। इसलिए पार्टी की वित्त वर्ष 2021-22 के बहीखाते में मिलान नहीं हो पाया है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed