{"_id":"5ae5d1dc4f1c1b60098b7315","slug":"650-india-post-payment-bank-will-start-in-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई से शुरू हो जाएंगे 650 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, 1.5 लाख से ज्यादा डाकघरों में मिलेगी सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मई से शुरू हो जाएंगे 650 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, 1.5 लाख से ज्यादा डाकघरों में मिलेगी सेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की लगभग 650 शाखाओं के अगले महीने से काम शुरू कर देने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पेमेंट बैंक की प्रणाली के एकीकरण का काम पूरा हो चुका है और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से जुड़ी प्रक्रियाएं एक सप्ताह में पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 650 शाखाओं के मई से काम शुरू कर देने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि डाक विभाग के पेमेंट बैंक के शुरू होने से 1.5 लाख से अधिक डाकघरों में लोग बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार के वित्तीय समावेशन की योजना तथा सुदूरवर्ती इलाकों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इंडिया पोस्ट को पेमेंट बैंक शुरू करने के लिए बीते साल जनवरी में अनुमति मिली थी, जिसके बाद उसने पायलट आधार पर दो शाखाओं (रायपुर व जयपुर) की स्थापना की थी।
विज्ञापन