फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   637.54 crore donations from nine electoral trusts to political parties in four years

चार साल में राजनीतिक दलों को नौ ट्रस्टों से मिले 637.54 करोड़, BJP को मिला सबसे ज्यादा चंदा

Tue, 30 Jan 2018 05:10 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jan 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
637.54 crore donations from nine electoral trusts to political parties in four years
भाजपा - फोटो : amar ujala
वर्ष 2013-14 से 2016-17 के बीच नौ चुनावी ट्रस्टों ने राजनीतिक दलों को 637.54 करोड़ रुपये का चंदा दिया। इनमें सबसे ज्यादा चंदा भाजपा को मिला। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा को इस अवधि में 488.94 करोड़ और कांग्रेस को 86.65 करोड़ रुपये चंदे में मिले हैं। चुनावी ट्रस्टों की ओर दिए गए कुछ चंदे में से 92.30 फीसदी यानी करीब 588.44 करोड़ रुपये की राशि पांच राष्ट्रीय दलों को मिली है। वहीं 16 क्षेत्रीय दलों को चंदे में महज 7.70 फीसदी यानी 49.09 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस ही दो राजनीतिक दल हैं जिन्हें हर वित्तीय वर्ष में चुनावी ट्रस्टों से चंदा मिलता है। राजनीतिक दलों को 2013-14 के दौरान 85.37 करोड़, 2014-15 में 177.40 करोड़, 2015-16 में 49.50 करोड़ और 2016-17 में 325.27 करोड़ रुपये का चंदा मिला। 2013.14 और 2016-17 में नौ रजिस्टर चुनावी ट्रस्टों ने कुल 637.54 करोड़ रुपये का दान दिया। 
विज्ञापन


इनमें से दो ट्रस्टों प्रूडेंट और समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट ने दो बार से ज्यादा बार चंदा दिया। 21 रजिस्टर चुनावी ट्रस्टों में से 14 अपने रजिस्ट्रेशन के बाद से लगातार योगदान की रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपते रहे हैं। सत्या/प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट और जनहित इलेक्टोरल ट्रस्ट ने ही 2013-14 से 2-16-17 के बीच हर साल अपने योगदान की रिपोर्ट जमा कराई है। सत्या इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 2016-17 में अपना नाम बदलकर प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed