फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   600 people affected by Guwahati main pipeline burst, one dead 30 injured in assam

Assam News: गुवाहाटी का मेन पाइप लाइन फटने से 600 लोग प्रभावित, एक की मौत; 30 घायल

Thu, 25 May 2023 11:02 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 25 May 2023 11:02 PM IST
सार

घटना दोपहर तीन बजे की है। स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई है। 600 से अधिक व्यक्ति सीधे तौर पर पानी के बहाव से प्रभावित हुए हैं। घटना में करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में लेकर गए हैंं।

विज्ञापन
600 people affected by Guwahati main pipeline burst, one dead 30 injured in assam
Assam police, File Photo - फोटो : PTI

विस्तार

असम के शहर गुवाहाटी के खरगुली क्षेत्र में गुरुवार को जल आपूर्ति का मेन पाइपलाइन फट गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक लोगों के घायल होने का भी दावा किया जा रहा है। पानी की बौछार इतनी तेज थी कि इससे करीब 40 घरों को नुकसान हो गया। वहीं बौछार से कई गाड़ियां भी बह गई।

विज्ञापन

बहुत दूर से पानी की बौझार देखी गई
घटना दोपहर तीन बजे की है। स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई है। 600 से अधिक व्यक्ति सीधे तौर पर पानी के बहाव से प्रभावित हुए हैं। घटना में करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में लेकर गए हैंं। 

विज्ञापन


पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी की
जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और गुवाहाटी मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहंच गए। पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जीएमडीए ने प्रभावित निवासियों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed