फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   60,000 foreigners from 72 nations evacuated by special flight amid covid 19 lockdown

कोरोना वायरस के चलते भारत से वापस लौटे 72 देशों के 60 हजार विदेशी

Fri, 01 May 2020 05:01 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 01 May 2020 05:01 AM IST
विज्ञापन
60,000 foreigners from 72 nations evacuated by special flight amid covid 19 lockdown
लॉकडाउन में भारत छोड़ते विदेशी (सांकेतिक) - फोटो : social media

केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि लॉकडाउन के दौरान देश से करीब 60 हजार विदेशी नागरिक अपने-अपने देश वापस लौट गए। मंत्रालय ने बताया कि 72 देशों ने अपने इन नागरिकों को भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने का खतरा देखते हुए विशेष विमान सेवाएं भेजकर वापस आने की व्यवस्था की।

विज्ञापन


मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, विदेश में फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किए जाने का मामला भी विचाराधीन है और सभी भारतीय दूतावासों के जरिये अनिवासी भारतीय समुदाय को हर संभव मदद दी जा रही है। बता दें कि सरकार देशव्यापी लॉकडाउन के खत्म होने के बाद खाड़ी देशों और विश्व के अन्य क्षेत्रों में फंसे हजारों भारतीयों को निकालने के मेगा प्लान पर काम कर रही है। इसके लिए एक नौसैनिक जहाज के साथ सेना या नागरिक विमान को भेजा जा रहा है। श्रीवास्तव ने दो चीनी कंपनियों से आईं रैपिड टेस्टिंग किट से परीक्षण रोकने के आईसीएमआर के आदेश की चीन द्वारा आलोचना करने के मुद्दे पर कहा कि इस मामले को देश की शीर्ष चिकित्सा संस्था देख रही है।

विज्ञापन

25 देशों को राहत सामग्री में दी एचसीक्यू की गोलियां

श्रीवास्तव ने बताया कि भारत ने राहत सामग्री के तौर पर 25 देशों को 28 लाख हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन (एचसीक्यू) और 19 लाख पैरासिटामॉल की गोलियां भेजी हैं। इसके अलावा बड़े पैमाने पर इन गोलियों की व्यवसायिक बिक्री भी अमेरिका समेत 87 देशों को की गई है। बता दें कि मलेरिया के इलाज में काम आने वाली एचसीक्यू (कुनैन की गोली) को यूएसएफडीए ने कोरोना संक्रमण के इलाज में सहायक बताया था। इसके बाद इन गोलियों की मांग बड़े पैमाने पर बढ़ गई है। इनके वैश्विक उत्पादन का 70 फीसदी निर्माण भारत में ही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed