{"_id":"64ecd32e392abaa69a092fad","slug":"6-people-returning-from-temple-visit-killed-in-suv-bus-collision-in-karnataka-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक में एसयूवी-बस की टक्कर, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे छह लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक में एसयूवी-बस की टक्कर, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे छह लोगों की मौत
Mon, 28 Aug 2023 10:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (कर्नाटक)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के रामनगर में एक वाहन और एक सरकारी बस के बीच हुई भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना जिले के सथानुर शहर के पास केम्मले गेट पर हुई। मृतक एक एसयूवी में यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पीड़ित बेंगलुरु के चंदपुरा के रहने वाले थे। वे चामराजनगर के माले महादेश्वर मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। छह मृतकों में से पांच की पहचान नागेश, पुट्टाराजू, जोतिर्लिंगप्पा (कार मालिक), गोविंदा और कुमार के रूप में की गई है। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बस चालक को भी गंभीर चोटें आईं हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार कई अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन