फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6 Pakistani things still not banned in Delhi

दिल्ली में बैन नहीं हैं ये 6 पाकिस्तानी चीजें

Tue, 18 Oct 2016 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
6 Pakistani things still not banned in Delhi
- फोटो : Social Media
पूरे देश में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और अन्य संगठनों ने पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध किया है और फिर उन पर प्रतिबंध लग गया। हालांकि ये प्रतिबंध सरकार की ओर से नहीं लगाया गया है, लेकिन पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़कर जाना पड़ा।
विज्ञापन


भारत की बैडमिंटन टीम पाकिस्तान में टूर्नामेंट खेलने नहीं गई। यह सब उड़ी हमले के बाद भारतीय आक्रोश की प्रतिक्रिया में हुआ। हालांकि अब भी बहुत सारी चीजें है, जो पाकिस्तान से आती हैं और राजधानी दिल्ली में उनकी बिक्री हो रही है, लेकिन इन सब चीजों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। लोग मार्केट जा रहे हैं और इन चीजों का आनंद ले रहे हैं..
विज्ञापन


आइए जानते हैं उन पाकिस्तानी चीजों के बारे में जो दिल्ली में बैन नहीं है। 

जमीला मेहंदी

6 Pakistani things still not banned in Delhi
अगर आप दिल्ली में हैं, तो जमीला मेहंदी से अपने हाथों को सजा सकते हैं। जमीला मेहंदी पाकिस्तान का ब्रैंड है और डिजाइनरों में यह बेहद फेमस है। इससे बनाए गए डिजाइन हाथों पर खूब उभरते हैं और इनकी लालिमा देखते ही बनती हैं। डिजाइनर जमीला मेहंदी के जरिए हाथों में खूबसूरत डिजाइन उभारते हैं, ये डिजाइन भी पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी या एरोबिक्स होते हैं। मेहंदी आर्टिस्ट कुंदन बताते हैं, 'पाकिस्तानी डिजाइन में गहराई होती है, और इसमें मोटा काम होता है। इसमें पत्तियों का काम होता है, फूलों का काम होता है। अहम बात ये है कि इसके दो शेड्स होते हैं.. लाइट और डॉर्क। इस वजह से मेहंदी प्रेमियों के बीच यह काफी लोकप्रिय है।'

 

पलकों पर सुरमे से खींचिए LoC

6 Pakistani things still not banned in Delhi
मेहंदी लगवाने के बाद आप दिल्ली के लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट जाकर पाकिस्तानी सुरमा और काजल खरीद सकते हैं। सुरमा और काजल के जरिए आप अपनी पलकों पर 'लाइन ऑफ कंट्रोल' खींच सकते हैं। 

 
विज्ञापन

सूट और लहंगा

6 Pakistani things still not banned in Delhi
आपने मेहंदी लगवा ली, तो पाकिस्तानी सुरमे में भींगी सुरमई आंखों के साथ आप राजधानी के साउथ एक्सटेंशन पार्क-1 का रुख कर सकते हैं। यहां आप पाकिस्तान फैशन डिजाइन काउंसिल के एक्सक्लूसिव पाकिस्तानी लोन परिधान खरीद सकते हैं। पाकिस्तानी फैशन डिजाइन काउंसिल- द बुलवर्ड के मालिक साहिब बिंद्रा कहते हैं, 'लोन, कॉटन का उत्कृष्ट स्वरूप है। इसे आप बारहों महीने पहन सकते हैं और यह बहुत मुलायम होता है। यही वजह है कि ये बहुत फेमस है।'

 

ऑनलाइन मंगाइए खाना  

6 Pakistani things still not banned in Delhi
एक बार जब पाकिस्तानी स्टाइल में संवरकर तैयार हो जाएं, तो आप ऑनलाइन पाकिस्तानी फूड ऑर्डर कर सकते हैं। और इसे ऑर्डर करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं.. कभी भी, कहीं से भी ऑर्डर कर सकते हैं। 

 

पाकिस्तान का चौसा आम 

6 Pakistani things still not banned in Delhi
चढ़ती ठंड में अगर आपका मन आम खाने का कर रहा है, तो आप पाकिस्तान के चौसा आम का स्वाद ले सकते हैं।  

 

पाकिस्तानी फिल्में और सीरियल

6 Pakistani things still not banned in Delhi
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भले ही फवाद खान को भारत छोड़ देने के लिए कहा हो, लेकिन आप पाकिस्तानी सीरियल्स, फिल्में और ड्रामा का आनंद ले सकते हैं। राजधानी के पालिका बाजार में बलजीत सिंह की दशकों पुरानी दुकान में आपको पाकिस्तानी मनोरंजन से जुड़ी सभी चीजें मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed