{"_id":"5ff9df6554440f794c71bc0d","slug":"6-months-old-son-dies-after-falling-down-from-the-stairs-of-chirayu-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत: अस्पताल की सीढ़ियों पर चढ़ रही मां का पैर फिसला, गिरने से 6 माह के बेटे की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सूरत: अस्पताल की सीढ़ियों पर चढ़ रही मां का पैर फिसला, गिरने से 6 माह के बेटे की मौत
Sat, 09 Jan 2021 10:24 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात के सूरत शहर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा तब घटित हो गया जब अस्पताल की सीढ़ियां चढ़ रही मां का पैर अचानक से फिसल गया और गोद से 6 महीने का बेटा गिर गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परवत गांव के संतोष नगर में रहने वाले इंजीनियर अमर सिंह की पत्नी दीप्तीबेन अपने छह महीने के बेटे राजवीर का इलाज करवाने चिरायु अस्पताल में गई थी। बच्चे को गैस की समस्या थी और डॉक्टर की सलाह पर दीप्ती बेटे को लेकर सीढ़ी से पहली मंजिल पर सोनोग्राफी करवाने जा रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अपने छह माह के बच्चे को लेकर सीढ़ी से नीचे गिर गई और फिर बच्चे की जान चली गई।
विज्ञापन
मृत बच्चे को देखकर मां सहित वहां उपस्थित सभी लोगों की आखों में आंसू आ गए। बताया जा रहा है कि राजवीर इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद से माता-पिता बेसुध हो गए हैं।
विज्ञापन