फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6 March 2026 Major Events

आज के दिन: यूपी की मतदाता सूची में दावे-आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी दिन, केजरीवाल की समिति के सामने पेशी

Fri, 06 Mar 2026 06:01 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 06 Mar 2026 06:01 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार 6 मार्च । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
6 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 6 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की तृतीया है। शुक्रवार को चुनाव आयोग केरल में चुनावी तैयारियों का जायजा लेगा। वहीं, फांसी घर मामले में पूर्व सीएम केजरीवाल की पेशी है।

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी एसआईआर से जुड़ी दावे-आपत्तियां दर्ज करने की आखिरी तरीख
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियां दर्ज करने की आज आखिरी तारीख है। इसमें फॉर्म 6, 7 और 8 जमा करके अपना नाम जुड़वा और सुधार करवा सकते हैं या मतदाता सूची से नाम हटवाने का अनुरोध कर सकते हैं। इससे पहले यह समय सीमा 6 फरवरी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फांसी घर मामले में पूर्व सीएम केजरीवाल की पेशी 
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फांसी घर मामले में शुक्रवार को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे। केजरीवाल ने समिति को पत्र लिखकर सूचित किया है कि वह दोपहर तीन बजे समन के अनुसार स्वयं उपस्थित होंगे। 

विज्ञापन

चुनाव आयोग का केरल में चुनावी जायजा 
चुनाव आयोग की टीम गुरुवार को केरल पहुंच गई है। ये टीम शुक्रवार से अपना आधिकारिक दौरा शुरू करेगी। इस दौरान वे राज्य में चुनावी तैयारियों का जायजा लेगी। 

अमित शाह का ओडिशा दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा के दौरे पर हैं। इस दौरान वे शुक्रवार को  कटक के मुंडाली में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे राज्य की राजधानी में नए आपराधिक कानूनों पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

एआई इम्पैक्ट समिट मामले पर सुनवाई
भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष उदय भानु चिब एक मामले में शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी मामले में चिब की गिरफ्तारी हुई है। 

अमेरिका के उपविदेश सचिव क्रिस्टोफर का भारत दौरा 
अमेरिका के उपविदेश सचिव क्रिस्टोफर लैंडो के भारत दौरे का आज आखिरी दिन है। यहां वे भारत के सबसे बड़े जियोपॉलिटिकल फोरम रायसीना डायलॉग 2026 में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी प्रायोरिटीज को आगे बढ़ाएंगे। 

तेलंगाना सरकार का जनसंपर्क कार्यक्रम 
तेलंगाना सरकार शुक्रवार से 99 दिनों तक व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम चलाएगी। इस अभियान को ‘प्रजा पालन–प्रगति प्राणालिका’ (पीपुल्स गवर्नेंस–प्रोग्रेस प्लान) नाम दिया गया है। यह पांच चरणों में आयोजित होगा। इसका उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों को आम जनता के और करीब पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed