फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6 killed as van rams into truck in Gujarat Bharuch Latest News Update

Gujarat Accident: गुजरात के भरूच जिले में सड़क हादसा; वैन-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत

Tue, 19 Nov 2024 10:14 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, भरूच
पीटीआई, भरूच Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 19 Nov 2024 10:14 AM IST
सार

जंबूसर के थाना प्रभारी निरीक्षक एवी पनामिया ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात करीब 11 बजे मगनद गांव के पास जंबूसर-आमोद मार्ग पर हुई। जब हादसा हुआ, तब वेदाच गांव के 10 लोग शुक्लातीर्थ की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन
6 killed as van rams into truck in Gujarat Bharuch Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के भरूच जिले में वैन-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक निजी वैन के ट्रक से टकरा जाने के कारण उसमें सवार तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए।  

विज्ञापन


जंबूसर के थाना प्रभारी निरीक्षक एवी पनामिया ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात करीब 11 बजे मगनद गांव के पास जंबूसर-आमोद मार्ग पर हुई। जब हादसा हुआ, तब वेदाच गांव के 10 लोग शुक्लातीर्थ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


जंबूसर के अस्पताल में रेफर किया गया
पनामिया ने बताया कि वैन ने मगनद गांव के पास सड़क की बाईं लेन पर खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। उन्हें जंबूसर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान जयदेव गोहिल (23), सरस्वती गोहिल (21), हंसा जादव (35), संध्या जादव (11), विवेक गोहिल (16) और कीर्ति गोहिल (छह) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की तलाश जारी
अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद जंबूसर पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (लापरवाही या जल्दबाजी में वाहन चलाकर मानव जीवन को जोखिम में डालना) और 285 (सार्वजनिक मार्ग या आवागमन में बाधा या खतरा पैदा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed