{"_id":"68d58328e68d553eab0b8768","slug":"6-killed-and-10-injured-in-bus-truck-collision-in-odisha-s-sundargarh-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में भीषण हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में छह की मौत, 10 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में भीषण हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में छह की मौत, 10 घायल
Thu, 25 Sep 2025 11:30 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/राउरकेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/राउरकेला
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक और यात्रियों से भरी बस की टक्कर से दो महिलाओं समेत कम से कम छह लोगों की जान चली गई और 10 अन्य घायल हो गए। पश्चिमी रेंज के डीआईजी बृजेश कुमार राय के मुताबिक, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर सुबह करीब 11 बजे के बलांग पुलिस स्टेशन के पास हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। कम से कम 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। डीआईजी ने कहा, गंभीर तौर से घायलों को राउरकेला के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का कोइडा और लहुनीपाड़ा स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज किया रहा है।
विज्ञापन
हादसे के वक्त मौका ए वारदात पर मौजूद के बलांग पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक बासुदेव बेहरा ने बताया कि सड़क पर मरम्मत के काम की वजह से राउरकेला से कोइदा जा रही बस गलत रास्ते पर चल रही थी और यह हादसा हो गया। विपक्ष के नेता और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन