{"_id":"5e3ab36a8ebc3ee5ff245353","slug":"6-83-lakh-posts-vacant-in-various-central-government-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 6.83 लाख पद खाली, जल्द होगी भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 6.83 लाख पद खाली, जल्द होगी भर्ती
Wed, 05 Feb 2020 05:52 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 05 Feb 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 6.83 लाख पद खाली हैं। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सवाल कि लिखित जवाब में बताया कि 1 मार्च 2018 तक कुल 3802779 स्वीकृत पदों में से 3118956 पर कर्मचारी काम कर रहे थे और 683823 पद खाली थे।
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह ने बताया कि ये पद कर्मियों की सेवानिवृत्ति, इस्तीफे, मृत्यु व प्रोन्नति आदि कारणों से खाली हुए हैं। जल्द ही संबंधित मंत्रालय इनपर नियुक्तियां करेगा। उन्होंने कहा कि भर्तियां एक अनवरत प्रक्रिया है। 2019-20 के दौरान तीन भर्ती एजेंसियां यूपीएससी, एएससी और आरआरबी ने करीब 1.34 लाख पदों पर नियुक्ति की सिफारिश की है। इनमें सबसे अधिक 116391 सिफारिशें आरआरबी, 13995 एसएससी और 4399 सिफारिशें यूपीएससी ने की हैं।
विज्ञापन
समय से पहले किए गए सेवानिवृत्त
कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बताया कि केंद्र सरकार ने बीते पांच वर्षों में 320 भ्रष्ट अफसरों को समय से पहले सेवानिवृत्त कर दिया। उन्होंने एक लिखित जवाब में बताया कि 30 जनवरी 2020 तक मिले आंकड़ों के अनुसार ग्रुप ए के 163 और ग्रुप बी के 157 अधिकारियों के खिलाफ जुलाई 2014 से दिसंबर 2019 तक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन